समस्तीपुर-सहरसा पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में लगी भीषण आग, तस्‍वीरें और वीड‍ियो आए सामने

दमकल की गई गाड़ियों ने आग पर काबू पाया और कोच में मौजूद यात्र‍ियों को सुरक्षि‍त बाहर न‍िकाला. आग लगने की वजह का अभी पता नहीं चल पाया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

बिहार के सहरसा में स‍िमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर समस्तीपुर-सहरसा पैसेंजर ट्रेन के इंजन और उससे जुड़े कोच में आग लग गई. आग इतनी भीषण थी क‍ि देखते ही देखते पूरे इंजन और कोच को चपेट में ले ल‍िया. मौके पर पहुंची दमकल की गई गाड़ियों ने आग पर काबू पाया और कोच में मौजूद यात्र‍ियों को सुरक्षि‍त बाहर न‍िकाला. आग लगने की वजह का अभी पता नहीं चल पाया है. शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की आशंका जताई जा रही है. मामले की जांच शुरू कर दी गई है. 

असिस्टेंट फायर ऑफिसर निरंजन कुमार ने बताया, "हमें सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर आग लगने की सूचना मिली और हम तुरंत सहरसा से दो वॉटर टेंडर लेकर मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का काम क‍िया गया."

यात्री मोहम्मद यूसुफ ने बताया, "हम समस्तीपुर से यात्रा कर रहे थे और कोच में सो रहे थे, तभी दूसरे यात्रियों ने हमें जगाया और चिल्लाकर बताया कि ट्रेन में आग लग गई है. जब हमने देखा, तो अंदर से धुआं निकल रहा था और कोच पहले ही आग की लपटों से घिरा हुआ था. गार्ड वहां पहुंचा और फायर एक्सटिंग्विशर का इस्तेमाल करके स्थिति को काबू में करने की कोशिश की."

Advertisement

बताया जा रहा है क‍ि ट्रेन के कोच में कई यात्री सवार थे. आग लगते ही यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई. ट्रेन के अंदर और बाहर पैसेंजरों में भगदड़ मच गई. गनीनत रही क‍ि फायर ब्र‍िगेड की टीम समय पर मौके पर पहुंच गई और आग बुझाकर यात्र‍ियों को सुरक्षि‍त बाहर न‍िकाल ल‍िया गया. 
 

यह भी पढ़ें- बिहार में मंत्री के सामने 50 हजार की रिश्वत मांगने वाले कर्मचारी पर क्या हुआ एक्शन? VIDEO है वायरल

Advertisement

Topics mentioned in this article
Bihar
Train Fire