जहानाबाद का सरकारी स्कूल बना पिकनिक स्पॉट, क्लासरूम में मटन-चावल उड़ाते दिखे टीचर; वीडियो वायरल

​Jehanabad News: जहानाबाद के नेहालपुर 10+2 विद्यालय में शिक्षकों के जरिए स्कूल के अंदर मटन पार्टी करने का वीडियो वायरल होने से शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया. मामला सामने आने के बाद थाली छोड़ शिक्षक भागे.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Jehanabad School Mutton Party
NDTV

Jehanabad School Mutton Party: बिहार सरकार एक ओर जहां स्कूलों में बेहतर शिक्षा और समय की पाबंदी के लिए लगातार सख्त निर्देश जारी कर रही है, वहीं दूसरी ओर कुछ शिक्षक इन नियमों की धज्जियां उड़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. ताजा मामला जहानाबाद जिले के सरकारी स्कूल  रतनी प्रखंड के नेहालपुर 10+2 विद्यालय  का है, जहां शिक्षकों ने स्कूल परिसर को ही शिक्षकों ने पिकनिक स्पॉट बना दिया .

मटन-चावल की दावत उड़ा रहे थे टीचर

 सरकारी स्कूल में हो रही खुले आम इस मटन पार्टी का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया में हलचल मचा रहा है. जिसमें साफ देखा जा सकता है कि विद्यालय के एक कमरे में शिक्षक बड़े चाव से मटन-चावल की दावत उड़ा रहे हैं. अनुशासन की सीख देने वाले गुरुजी खुद मर्यादा भूलकर स्कूल के भीतर मांसाहार की पार्टी करते कैमरे में कैद हुए.

Jehanabad School जहां टीचर्स ने की मटन पार्टी
Photo Credit: NDTV

भरी हुई थाली छोड़कर भागते नजर आए टीचर

 ​जैसे ही खबर सामने आई शिक्षकों के बीच हड़कंप मच गया. अपनी गलती मानने या स्पष्टीकरण देने के बजाय शिक्षक अपनी भरी हुई थाली छोड़कर वहां से भागते नजर आए. शिक्षकों की इस हरकत ने न केवल शिक्षा जगत को शर्मसार किया है, बल्कि सरकारी दावों पर भी सवालिया निशान लगा दिए हैं.

प्रिंसिपल को जारी किया  शो-कॉज नोटिस

वही दूसरी तरफ जब ​इस दावते ए मटन के  गंभीर मामले पर जिला शिक्षा पदाधिकारी सरस्वती कुमारी से संपर्क किया गया, तो उन्होंने कुछ भी बोलने से परहेज किया. हालांकि, उन्होंने जानकारी दी है कि यह वीडियो चार दिन पुराना यानी बुधवार का है.जिसकी जांच करायी जा रही है. विद्यालय के प्रिंसिपल को शो-कॉज नोटिस भी जारी किया जा रहा है और जांच के बाद सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया है.

यह भी पढ़ें: पूर्वी चंपारण में दो मंजिला स्टोर जनरल स्टोर में लगी भीषण आग, दो बच्चों समेत 3 जिंदा जले; लाखों की संपत्ति खाक

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Prateek Yadav Death: Akhilesh Yadav के भाई प्रतीक यादव की अचानक मौत कैसे?