फोटो में दिख रहे लोगों को पहचानों और 5 हजार रुपये ले जाओ, औरंगाबाद पुलिस कर रही अपील

क्या आप CCTV में दिख रहे इस शख्स को पहचानते हैं? औरंगाबाद के ग्रामीण बैंक में चोरी की कोशिश करने वाले इस आरोपी की पुलिस को तलाश है. सही जानकारी देने पर आपको इनाम दिया जाएगा. पढ़ें औरंगाबाद संवाददाता आदित्य कुमार की यह रिपोर्ट...

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
औरंगाबाद के खुदवां ग्रामीण बैंक में चोरी की कोशिश करने वाले आरोपी की तलाश तेज हो गई है.
NDTV Reporter

Bihar News: अगर आप औरंगाबाद या इसके आस-पास के इलाके में रहते हैं और आपकी नजर तेज है, तो आप पुलिस की मदद करके 5000 रुपये का नकद इनाम जीत सकते हैं. बिहार के औरंगाबाद जिले की पुलिस ने ग्रामीण बैंक में चोरी की कोशिश करने वाले एक फरार आरोपी की पहचान करने के लिए आम जनता से मदद की अपील की है. पुलिस ने साफ किया है कि जानकारी देने वाले की पहचान पूरी तरह से गुप्त रखी जाएगी.

क्या है पूरा मामला?

यह घटना खुदवां थाना क्षेत्र की है. 21 और 22 मई 2026 की दरमियानी रात को कुछ अज्ञात चोरों ने खुदवां स्थित ग्रामीण बैंक को अपना निशाना बनाया था. चोर बैंक की खिड़की और मुख्य गेट को तोड़कर अंदर घुसे थे. उन्होंने बैंक के लॉकर को तोड़ने के साथ-साथ वहां चोरी करने का भरपूर प्रयास किया था.

CCTV से मिला सुराग

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की. घटनास्थल की जांच के दौरान पुलिस को बैंक में लगे CCTV कैमरों की फुटेज हाथ लगी है. इस फुटेज में आरोपी साफ तौर पर नजर आ रहा है. पुलिस अब इसी फुटेज और तस्वीरों के आधार पर इस शातिर चोर की तलाश कर रही है, जो फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से बाहर है.

पहचानें और इनाम पाएं

फरार आरोपी को जल्द से जल्द सलाखों के पीछे पहुंचाने के लिए औरंगाबाद पुलिस ने आम नागरिकों से सहयोग मांगा है. पुलिस ने ऐलान किया है कि जो भी व्यक्ति इस आरोपी को पहचानेगा या इसके बारे में कोई भी पुख्ता जानकारी देगा, उसे 5000 रुपये नकद पुरस्कार के रूप में दिए जाएंगे. पुलिस ने आम जनता को भरोसा दिलाया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम और पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी, ताकि उसे किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े.

Advertisement

यहां दें जानकारी

यदि आपके पास इस मामले या फरार आरोपी से जुड़ी कोई भी जानकारी है, तो आप बिना किसी डर के औरंगाबाद पुलिस के 9031826325 या 9031673592 आधिकारिक मोबाइल नंबरों पर तुरंत संपर्क कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें:- दफ्तर में घुसा और एक्स गर्लफ्रेंड को चाकू से गोद डाला, खुद का भी गला रेता, मोहाली की खौफनाक वारदात

Advertisement
Featured Video Of The Day
BJP के बड़े नेता अन्नामलाई का इस्तीफा, सियासत गरम
Topics mentioned in this article