आपके कर्म सही हैं तो; पप्पू यादव की गिरफ्तारी को चिराग ने बताया सही, कहा- जरूर कुछ सबूत मिले होंगे

निर्दलीय सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि आपके कर्म सही हैं तो आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है. देश की न्याय प्रकिया पर विस्वास करें,अगर आपने किसी के साथ गलत नहीं किया है तो आपके साथ भी गलत नहीं होगा,लेकिन आपने गुनाह किया है तो बख्शा भी नहीं जायेगा.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने निर्दलीय सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी को न्यायिक प्रक्रिया का हिस्सा बताया
  • चिराग ने कहा कि बिना ठोस सबूत के किसी सांसद को गिरफ्तार नहीं किया जा सकता,जांच एजेंसियों के पास प्रमाण होंगे
  • उन्होंने कहा कि अगर कोई दोषी पाया गया तो उसे नहीं बख्शा जाएगा, और निर्दोषों को कोई नुकसान नहीं होगा
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
हाजीपुर:

निर्दलीय सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी के बाद से फिर एक बार बिहार की सियासत गरमा गई है. पप्पू यादव की गिरफ्तारी को अब केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने भी सही ठहराया है.उन्होंने इसे  न्यायिक प्रक्रिया का हिस्सा बताया. चिराग ने कहा कि किसी भी सांसद को बिना किसी ठोस आधार या सबूत के गिरफ्तार नहीं किया जा सकता.हाजीपुर पहुंचे चिराग पासवान ने  परिसदन में पत्रकारों के सवाल पर कहा कि जिस तरीके से गिरफ्तारी के समय एक भय का माहौल बनाया गया, यह शोभा नहीं देता.उन्हें सहयोग करना चाहिए था.

जरूर कुछ सबूत मिले होंगे तभी ऐक्शन हुआ...

चिराग पासवान ने इल पूरे मु्द्दे पर कहा कि यह पूरी तरह से एक कानूनी प्रक्रिया है और हर किसी को देश की न्याय प्रणाली पर भरोसा रखना चाहिए. उन्होंने तर्क दिया कि जांच एजेंसियों के पास यकीनन कुछ ऐसे तथ्य या प्रमाण होंगे,जिनके आधार पर यह कार्रवाई की गई है.उन्होंने कहा,"बिना किसी आधार के किसी सांसद पर ऐसी कार्रवाई नहीं की जाती".चिराग ने आश्वासन दिया कि एनडीए सरकार में अगर कोई निर्दोष है तो उसे कोई नुकसान नहीं होगा,लेकिन यदि कोई दोषी पाया जाता है,तो उसे बख्शा नहीं जाएगा.

ये तो कानून का पालन है...

चिराग ने कांग्रेस और आरजेडी पर निशाना साधते हुए कहा कि 'बदले की राजनीति' करना विपक्षी दलों का तरीका रहा है,जबकि यह गिरफ्तारी केवल कानून का पालन है. बता दें कि  31 साल पुराना मामले में पप्पू यादव को पटना पुलिस ने 6 फरवरी 2026 की देर रात गिरफ्तार किया.यह गिरफ्तारी गर्दनीबाग थाने में दर्ज धोखाधड़ी (420),जालसाजी (468) और आपराधिक साजिश (120B) जैसे आरोपों से जुड़ी है.शनिवार (7 फरवरी) को उन्हें पटना की एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश किया गया,जहां से उन्हें दो दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.गिरफ्तारी के बाद पप्पू यादव की तबीयत खराब होने की खबर आई,जिसके बाद उन्हें PMCH में भर्ती कराया गया है. उनकी जमानत याचिका पर सोमवार 9 फरवरी 2026 को सुनवाई होने की उम्मीद है.

Featured Video Of The Day
Bharat Ki Baat Batata Hoon| Bengal Elections Exit Poll: 4 मई को किसकी बनेगी सरकार? | Mamata Banerjee
Topics mentioned in this article