Bihar News: पटना में दिनदहाड़े बदमाशों ने मचाया आतंक, सरकारी शिक्षक को गोली मारकर लूटा बैग और मोबाइल

जानकारी के अनुसार, घायल शिक्षक की पहचान शंभू कुमार के रूप में हुई है. वह नालंदा जिले के प्राथमिक विद्यालय गोपालपुर चंडी में पदस्थापित हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
अस्पताल के बाहर रोते हुए परिजनों को घटनाक्रम की जानकारी देती हुईं शिक्षिका.
NDTV Reporter

Patna News: बिहार की राजधानी पटना में बुधवार सुबह बाइक सवार बदमाशों ने एक सरकारी शिक्षक को दिनदहाड़े गोली मार दी और उनका मोबाइल व बैग लूटकर फरार हो गए. यह सनसनीखेज वारदात अगमकुआं थाना अंतर्गत एनआरएल पेट्रोल पंप के पास हुई. घायल शिक्षक की पहचान शंभू कुमार के रूप में हुई है, जो नालंदा जिले के प्राथमिक विद्यालय गोपालपुर चंडी में पदस्थापित हैं.

सुबह स्कूल जाने के दौरान हमला

जानकारी के अनुसार, घटना उस वक्त हुई जब शंभू कुमार अपनी साथी शिक्षिका बिना कुमारी के साथ सुबह स्कूल जाने के लिए निकले थे. इसी दौरान बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें घेर लिया. विरोध करने पर बदमाशों ने शंभू कुमार पर फायरिंग कर दी. गोली लगने के बाद शिक्षक वहीं गिर पड़े, जिसके बाद अपराधी उनका मोबाइल और बैग लूटकर मौके से फरार हो गए.

साथी शिक्षिका ने बयां किया खौफनाक मंजर

वारदात के समय मौके पर मौजूद शिक्षिका बिना कुमारी ने बताया कि अपराधी किस कदर बेखौफ थे कि उन्होंने सरेराह शंभू कुमार को गोली मारी और सामान छीन लिया. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है.

अस्पताल में भर्ती, जांच में जुटी पुलिस

गोली लगने से गंभीर रूप से घायल शिक्षक शंभू कुमार को आनन-फानन में इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है. सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है. पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि अपराधियों की शिनाख्त की जा सके.

Advertisement

ये भी पढ़ें:- बिहार में एक नींबू तोड़ने पर बच्चे को पीट-पीट कर मार डाला, भीड़ बदला लेने पहुंची तो हुआ पथराव; 60 थानों की पुलिस तैनात

Featured Video Of The Day
CM Vijay को Trust Vote से पहले मिला AIADMK के 30 MLAs का सपोर्ट, EPS पर लगे DMK Deal के आरोप