बिहार में दिल्ली पुलिस की दबिश, 1 करोड़ साइबर ठगी मामले में समस्तीपुर से पकड़ा गया युवक

दिल्ली पुलिस की टीम ने समस्तीपुर जिले में साइबर ठगी के मामले में सोमवार (6 अप्रैल) को एक युवक को गिरफ्तार किया है. युवक पर आरोप है कि वह फ्रॉड का पैसा अपने अकाउंट में मंगवाता था. (समस्तीपुर से अविनाश कुमार की रिपोर्ट)

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
समस्तीपुर से साइबर फ्रॉड आरोपी गिरफ्तार
Bihar News:

बिहार में साइबर ठगी का मामला तेजी से फैल रहा है. बेरोजगार युवा साइबर ठगी का शातिर खेल रच रहे हैं, जो देश के विभिन्न राज्यों में फैला हुआ है. पहले भी कई साइबर ठगी का मामला सामने आया है, इस वजह से बिहार में अन्य राज्यों की पुलिस गिरफ्तारी के लिए पहुंच रही है. राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बंगाल जैसे राज्यों से यहां पुलिस छापेमारी कर रही है. इसी बीच अब दिल्ली पुलिस की टीम बिहार में साइबर ठगों के गिरफ्तारी के लिए पहुंची.

दिल्ली पुलिस की टीम ने समस्तीपुर जिले में साइबर ठगी के मामले में सोमवार (6 अप्रैल) को एक युवक को गिरफ्तार किया है. युवक पर आरोप है कि वह फ्रॉड का पैसा अपने अकाउंट में मंगवाता था. 

1 करोड़ रुपये की ठगी का मामला

समस्तीपुर नगर थाना क्षेत्र के पंजाबी कालोनी से साइबर ठगी के एक मामले में दिल्ली पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है. उसकी पहचान पंजाबी कालोनी निवासी टिंकू मधान के पुत्र हर्षवर्धन मधान के रूप में हुई. बताया गया कि दिल्ली के जामियानगर थाना में एक साइबर ठगी का मामला बीते 25 मार्च को दर्ज किया गया. इसमें एक करोड़ की ठगी बाइलेस एप के जरिए पैसा डबल करने के नाम पर की गई थी. 

पुलिस ने जब पैसे ट्रांसफर अकाउंट की छानबीन शुरू की तो उसे उक्त युवक का खाता मिला. उसकी तलाश करती टीम समस्तीपुर पहुंची और गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर ट्रांजिट रिमांड की मांग की. कोर्ट से रिमांड मिलने पर दिल्ली पुलिस की टीम उसे अपने साथ लेकर देर शाम दिल्ली के लिए ट्रेन से रवाना हो गई. 

Advertisement

युवक ने कबूल किया जुर्म

बताया गया कि प्रारंभिक पूछताछ में युवक ने अपना जुर्म कबूल है. साथ ही संलिप्त एक अन्य साथी का नाम भी बताया है. पुलिस टीम उसे अपने साथ ले दिल्ली के लिए देर शाम ट्रेन से रवाना हो गई. इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि टीम को आवश्यक सहयोग समस्तीपुर नगर थाना की पुलिस के द्वारा दिया गया है. युवक को लेकर दिल्ली के लिए पुलिस रवाना हो गयी.

यह भी पढ़ेंः बिहार में शराब तस्करी का नया प्लान, शातिरों ने अब बनाया तरबूज को जरिया

Featured Video Of The Day
American Pilot Rescue Video: मौत के मुंह से US ने कैसे बचाया Pilot! Iran में सबसे खतरनाक रेस्क्यू