Bihar Woman Molested Viral Video: बिहार की एक महिला के साथ बदसलूकी का सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो 26 मार्च का है। यह वीडियो नालंदा जिले के अजेयपुर गांव का है, जिसमें गांव के कुछ एक महिला के साथ गलत तरीके से व्यवहार कर रहे हैं. वायरल वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि महिला को कई लड़के गलत तरीके से पकड़े हुए हैं, महिला किसी तरह से खुद को बचाने की कोशिश कर रही है. सोमवार से यह वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसके बाद अब पुलिस एक्शन में आई है.
पुलिस ने अभी तक दो लोगों को किया गिरफ्तार
पुलिस ने अभी तक इस मामले में 2 लोगों को गिरफ्तार किया है. बताया गया कि महिला का पति महाराष्ट्र में मजदूरी का काम करता है, जब यह घटना हुई, उसवक्त वह गांव में नहीं था. जब उसे इसकी जानकारी मिली तब वह कल नालंदा पहुंचा है. ऐसे में पीड़ित परिवारों ने NDTV से बातचीत करते हुए उस घटना के बारे में बताया है.
पीड़िता ने क्या कुछ कहा?
महिला का कहना है कि वह पैसा डलवाने एक दुकान पर गई थी, तभी उस गांव के कुछ लोग उसे पकड़ कर उसके साथ जबरदस्ती करने लगे, उसका वीडियो भी बनाया, जो अब वायरल हो रहा है. महिला के 3 बच्चे है, उनके परिवार का कहना है कि उन्हें इंसाफ चाहिए, जितने लोग इसमें दोषी हैं उन्हें सजा मिलनी चाहिए.
गांव के कुछ लोग प्रेम प्रसंग से भी जोड़ रहे
हालाकि गांव के कुछ लोगों पूरे मामले को प्रेम प्रसंग से भी जोड़ रहे हैं. वीडियो वायरल होने के बाद डीएसपी संजय जायसवाल भी अपनी टीम के साथ पीड़ित के घर पहुंचे और उनसे बात की. मीडिया से बात करते हुए डीएसपी ने कहा है कि इस मामले में अभी तक 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जल्द ही तीसरे नामजद अभियुक्त की गिरफ्तारी होगी.
मटरू महतो और अशोक यादव नामक दो आरोपी गिरफ्तार
पीड़िता के परिवार को किसी तरह की भी कोई धमकी ना मिले इसका भी पुलिस के तरफ से ध्यान रखा जा रहा है. महिला के साथ बदसलूकी मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मटरू महतो और अशोक यादव को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीसरे आरोपी रविकांत कुमार की तलाश में छापेमारी जारी है.
यह भी पढ़ें - बिहार में भीड़ के सामने महिला से रेप की कोशिश, लोगों के विरोध के बावजूद बैखोफ दबंगों ने बनाया वीडियो














