Bihar Weather: बिहार में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का रेड अलर्ट, जानिए पटना समेत कई जिलों में कैसा रहेगा मौसम

दरभंगा, नवादा, बेगूसराय, शेखपुरा और समस्तीपुर में भारी बारिश के साथ ही तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है. जानिए आज बिहार के जिलों में मौसम कैसा रहेगा.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Bihar Weather Today: बिहार में आंधी-बारिश का रेड अलर्ट.

लू और भीषण गर्मी की मार झेल रहे बिहार में मौसम पूरी तरह बदल गया है. गुरुवार (28 मई) को तेज बारिश के बाद तापमान में गिरावट देखने को मिली. वहीं, आंधी से लोगों को परेशानी भी झेलनी पड़ी. कई जिलों में दीवार गिरने, पेड़ उखड़ने जैसी घटनाओं के बाद 5 लोगों की मौत भी हुई. मौसम विभाग ने शुक्रवार (29 मई) के लिए भी रेड अलर्ट जारी किया है. दरभंगा, नवादा, बेगूसराय, शेखपुरा और समस्तीपुर में भारी बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है. इन 5 जिलों के कुल 76 प्रखंडों में मौसम खतरनाक रूप ले सकता है. 60-70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली तेज हवाओं की चेतावनी भी दी गई है.

इन 9 जिलों में भी अलर्ट

गया, जहानाबाद, नालंदा, पटना, पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, शिवहर और सीतामढ़ी के लिए भी रेड अलर्ट है. 9 जिलों में कुल 155 प्रखंड के लिए अलर्ट जारी किया गया है. भोजपुर, पटना, सारण, सिवान समेत कुछ हिस्सों में मेघगर्जन-वज्रपात, ओलावृष्टि और बारिश के साथ तेज हवा की प्रबल संभावना है. साथ ही लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

3 दिन राहत, फिर चढ़ेगा पारा

मौसम का मिजाज बदलने के साथ ही अगले कुछ दिन गर्मी से राहत बरकरार रह सकती है. अगले तीन दिनों के दौरान तापमान में करीब 2 से 4 डिग्री कम रह सकता है. इसके बाद, 4 दिनों में तापमान फिर बढ़ेगा. मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, 3 से 5 डिग्री तक तापमान में बढ़ोतरी का पूर्वानुमान है.

अगले 2-3 दिन मानसून के अनुकूल स्थितियां

अगले 2-3 दिनों के दौरान दक्षिण-पश्चिम में मानसून के आगे बढ़ने की स्थितियां अनुकूल है.  यह दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्व अरब सागर के कुछ और हिस्सों, लक्षद्वीप क्षेत्र, दक्षिणी-पूर्व बंगाल की खाड़ी और उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ेगा.

Advertisement

यह भी पढ़ेंः आंधी- बारिश, ओले... दिल्ली-यूपी से पंजाब तक आज मौसम मचाएगा तूफान, 15 राज्यों में अलर्ट


 

Featured Video Of The Day
NEET Paper Leak 2026 : नीट री-एग्जाम में क्यों पड़ रही वायुसेना की जरूरत और क्या होगा फायदा? | NDTV