बिहार में बेटे के एनकाउंटर पर पिता हुआ खुश,पुलिस को कहा-थैंक्यू

बिहार के वैशाली के हाजीपुर में नामी अपराधी प्रिंस के एनकाउंटर पर पूरा परिवार खुश है और चैन की सांस ले रहा है. पिता ने तो पुलिस के इस कदम की तारीफ करते हुए कहा कि पुलिस ने जो किया वो 100 प्रतिशत सही है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • वैशाली के हाजीपुर में कुख्यात अपराधी प्रिंस को बिहार एसटीएफ और पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया
  • प्रिंस के पिता नंद किशोर सिंह ने पुलिस की कार्रवाई को सही और न्यायसंगत बताते हुए उनका धन्यवाद किया
  • प्रिंस बचपन से अपराध की दुनिया में था और परिवार सहित गांव समाज इस एनकाउंटर से राहत महसूस कर रहा है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
हाजीपुर:

अक्सर पुलिस के एनकाउंटर पर सवाल खड़े किए जाते हैं. पुलिस से इसे भले सही बताए पर लोगों के लिए जल्दी विश्वास करना मुश्किल होता है.उस परिवार के लिए मानना तो और भी मुश्किल होता है अगर अपराधी उनके घर का ही हो,लेकिन वैशाली के हाजीपुर के इस परिवार ने सवाल उठाने के बजाय पुलिस को शाबाशी दी है.कुख्यात अपराधी प्रिंस के एनकाउंटर के बाद उनके पिता ने कहा कि पुलिस ने जो किया वो 100 प्रतिशत सही है. पुलिस को समर्थन देने के साथ प्रिंस के परिजन पुलिस के इस काम की सराहना कर धन्यवाद दे रहे हैं.

बेटा अपराधी बना तो पिता हुए परेशान 


बिहार एसटीएफ और वैशाली पुलिस ने दो लाख के इनामी कुख्यात अपराधी प्रिंस को एनकाउंटर मार गिराया है,प्रिंस के एनकाउंटर के बाद प्रिंस के पिता ने पुलिस को धन्यवाद देते हुए कहा कि जब भी हमारा संपर्क पुलिस से होता था, तब हम पुलिस को कहते थे कि प्रिंस का एनकाउंटर कर दीजिए.प्रिंस बचपन से ही पढ़ाई की दुनिया छोड़ अपराध की दुनिया में कदम रख चुका था,जिससे पूरा परिवार परेशान था.

बहरहाल प्रिंस के पिता नन्द किशोर सिंह की माने तो पुलिस के इस कार्रवाई से काफी खुश हैं और न उनका घर बल्कि उनके गांव समाज के लोग भी इस इनकाउंटर से चैन की सांस ली है.वहीं इस इनकाउंटर मे शामिल एसटीएफ के जवान नें दबी जुबान में बताया की मैंने बहुत सारे इनकाउंटर किए मगर ऐसा अपराधी अभी तक नहीं मिला.

प्रिंस के अपराध का सफर


प्रिंस सबसे पहले 2011 में अपने दादा जो वर्तमान मे मुखिया थे, उन्हें चाकू मार दिया था. इसके बाद वो जेल गया और वहीं से अपराध और अपराधियों से नाता जुड़ गया.उसने इंजिनियरिंग की पढ़ाई बीच मे ही छोड़कर अपराध की दुनिया मे आ गया.प्रिंस 2018 में हाजीपुर जेल मे बंद था और जेल में अपराधी मनीष तेलिया की हत्या हुई थी.उस मामले में इसका नाम हिट लिस्ट में आया और इसके बाद कई प्रिंस के साथ कई अपराधी को हाजीपुर से भागलपुर केंद्रीय कारागार जेल मे शिफ्ट किया गया था.वहीं से प्रिंस ने देश के कई राज्यों मे लूट और हत्या का अपना नेटवर्क बनाया और पुलिस के लिए सिरदर्द बन चुका था.

Featured Video Of The Day
9pm_chunk_437752Iran Attack on Israel | Bharat Ki Baat Batata Hoon | इजरायल के खिलाफ ईरान का पलटवार |Iran Israel WAR
Topics mentioned in this article