8 महीने में ही लव मैरिज का अंत, आधी रात को आया दामाद का फोन-पूजा नहीं मिल रही, कुछ देर बाद फंदे पर मिली लाश

बिहार के सुपौल में रतनपुर में 19 वर्षीय पूजा कुमारी की संदिग्ध मौत ने सनसनी फैला दी है. 8 महीने पहले प्रेम विवाह करने वाली पूजा का शव फंदे से लटका मिला. पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है ताकि मौत का रहस्य सुलझ सके. सुपौल से अभिषेक कुमार की रिपोर्ट

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
बिहार के सुपौल में रतनपुर में 19 वर्षीय पूजा कुमारी की संदिग्ध मौत ने सनसनी फैला दी है

Bihar News: बिहार के सुपौल जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां रतनपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर पंचायत में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. 19 साल की पूजा कुमारी का शव घर में फंदे से झूलता मिला, जिसके बाद पूरे इलाके में मातम और चर्चाओं का बाजार गर्म है. वह इसलिए क्योंकि महज आठ महीने पहले ही प्रेम विवाह कर नई जिंदगी शुरू करने वाली पूजा का इस तरह जाना कई सवाल खड़े कर रहा है.

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के अनुसार साहेवान वार्ड संख्या 6 निवासी विजय सादा की पत्नी पूजा कुमारी ने कथित तौर पर फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली. घटना की सूचना मिलते ही रतनपुर थाना अध्यक्ष पिंटू कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सुपौल सदर अस्पताल भेज दिया.

परिजनों को फोन पर मिली लापता होने की खबर

मृतका के मायके वालों का कहना है कि रविवार की रात उन्हें दामाद विजय का फोन आया था. विजय ने बताया कि पूजा घर में नहीं मिल रही है और वह उसकी तलाश कर रहे हैं. इसके कुछ ही देर बाद उन्हें पूजा द्वारा फांसी लगाए जाने की सूचना मिली. सोमवार सुबह जब परिजन पिपरा थाना क्षेत्र के हटवरिया से घटनास्थल पर पहुंचे तो वहां का मंजर देखकर उनकी रूह कांप गई.

मजदूरी पर गए थे पति और ससुर

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि पूजा का पति और ससुर दोनों दूसरे राज्य में मजदूरी करते हैं. घर पर पूजा सिर्फ अपनी सास के साथ रहती थी. आठ महीने पहले हुए प्रेम विवाह के बाद सब कुछ ठीक लग रहा था लेकिन अचानक हुई इस घटना ने सबको चौंका दिया है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के आधार पर ही मौत की असली वजह साफ हो पाएगी. फिलहाल मामले की हर पहलू से गहन जांच की जा रही है.

Advertisement

यह भी पढ़ें- थार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, काम पर जाते समय हुआ हादसा

Featured Video Of The Day
दूसरे चरण से पहले बंगाल में खून‑खराबा, एक्शन में चुनाव आयोग