बिहार राजस्व विभाग में बड़ा एक्शन, हड़ताल के बीच 5 अधिकारियों का इस्तीफा मंजूर

सरकार की ओर से जारी आदेश के अनुसार, जिन अधिकारियों के त्यागपत्र स्वीकार किए गए हैं, उनमें तीन महिला और दो पुरुष अधिकारी शामिल हैं. उपमुख्यमंत्री ने इन अधिकारियों के त्यागपत्र को उनके आवेदन की तिथि से प्रभावी मानते हुए मंजूरी दी है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने पांच अधिकारियों के त्यागपत्र स्वीकार कर लिए हैं.
  • उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने संबंधित जिलाधिकारियों की अनुशंसा के आधार पर त्यागपत्र मंजूर किए हैं.
  • त्यागपत्र देने वाले अधिकारियों में तीन महिला और दो पुरुष शामिल हैं, जिनकी सेवाएं अलग हुई हैं.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में बड़ा निर्णय लेते हुए उपमुख्यमंत्री सह राजस्व और भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने मंगलवार को बिहार राजस्व सेवा के पांच अधिकारियों के त्यागपत्र को स्वीकार कर लिया है. यह निर्णय संबंधित जिलाधिकारियों की अनुशंसा के आधार पर लिया गया है. सरकार की ओर से जारी आदेश के अनुसार, जिन अधिकारियों के त्यागपत्र स्वीकार किए गए हैं, उनमें 3 महिला और 2 पुरुष अधिकारी शामिल हैं. उपमुख्यमंत्री ने इन अधिकारियों के त्यागपत्र को उनके आवेदन की तिथि से प्रभावी मानते हुए मंजूरी दी है.

स्वीकृत त्यागपत्रों में अंशु कुमार, जो वैशाली जिले के गोरौल अंचल के तत्कालीन अंचलाधिकारी थे, उनका त्यागपत्र 19 दिसंबर 2025 से प्रभावी माना गया है. इसी तरह राजन कुमार, जो रोहतास जिले के बिक्रमगंज में राजस्व अधिकारी के पद पर कार्यरत थे, उनका त्यागपत्र 26 जून 2025 से प्रभावी माना गया है. वहीं, महिला अधिकारियों में शिवांगी पांडेय, जो सारण जिले के परसा में राजस्व अधिकारी थीं, उनका त्यागपत्र 7 मई 2025 से प्रभावी माना गया है.

इसके अलावा, अंकिता वर्मा, जो रोहतास जिले के राजपुर की तत्कालीन अंचलाधिकारी थीं, उनका त्यागपत्र 27 अगस्त 2024 से प्रभावी माना गया है. वहीं, स्मृति कुमारी, जो हाजीपुर सदर की राजस्व अधिकारी थीं, उनका त्यागपत्र 20 अगस्त 2025 से प्रभावी मानते हुए स्वीकृत किया गया है.

सरकारी सूत्रों के अनुसार संबंधित जिलाधिकारियों की ओर से भेजी गई अनुशंसाओं और सभी आवश्यक प्रशासनिक प्रक्रियाओं के पूरा होने के बाद यह निर्णय लिया गया है. इस संबंध में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा औपचारिक आदेश भी जारी कर दिया गया है. सरकार के इस निर्णय के बाद संबंधित अधिकारियों की सेवा से त्यागपत्र आधिकारिक रूप से प्रभावी हो गया है.

ये भी पढ़ें :  महंगी हुई हवाई यात्रा, एयर इंडिया और एक्सप्रेस ने बढ़ाया सरचार्ज

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
Israel used White Phosphorus in Lebanon War? Chemical Weapon कितना खतरनाक है, पूरी बात यहां जानें
Topics mentioned in this article