Bihar News: बिहार में पुणे से दानापुर आ रही स्पेशल ट्रेन में एक दर्दनाक घटना सामने आई है. जिसमें सफर के दौरान एक यात्री ने कोच के अंदर बेल्ट का फंदा बनाकर अपनी जान दे दी. जब ट्रेन दानापुर स्टेशन पहुंची तो यात्री के संदिग्ध अवस्था में फंदे से लटके होने की जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया. घटना की सूचना पाते ही रेलवे प्रशासन में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आनन-फानन में आरपीएफ और जीआरपी की टीमें मौके पर पहुंच गईं.
फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
ट्रेन के प्लेटफॉर्म नंबर पर रुकते ही पुलिस ने संबंधित कोच को अपने कब्जे में ले लिया. फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी यानी एफएसएल की टीम ने घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया और जरूरी साक्ष्य एकत्र किए. पुलिस अधिकारियों के अनुसार शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है लेकिन मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए हर पहलू पर गहराई से छानबीन की जा रही है.
स्टेशन पर शव मिलने के बाद पुलिस सनसनी फैल गई.
पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
मृतक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है और उसके परिजनों को घटना की दुखद सूचना दे दी गई है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है ताकि मौत की सही वजह सामने आ सके. इस घटना के बाद रेलवे पुलिस यात्रियों और अन्य प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज कर रही है.
यह भी पढ़ें-











