BPSC को लेकर अब किस बात पर हो गया बवाल? 9 फरवरी को पटना में छात्रों का मार्च

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) को लेकर उम्मीदवारों ने एक बार फिर आंदोलन की चेतावनी दी है. 9 फरवरी को उम्मीदवार एक मार्च भी निकालने वाले हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • BPSC ने 2026 के लिए परीक्षा कैलेंडर जारी किया है, जिसमें शिक्षक भर्ती परीक्षा का उल्लेख नहीं किया गया है
  • शिक्षक भर्ती परीक्षा नहीं होने की वजह से अभ्यर्थी नाराज हैं और 9 फरवरी को पटना में मार्च निकालने जा रहे हैं
  • मार्च की अगुवाई ऑल बिहार स्टूडेंट यूनियन की नेता खुशबू पाठक करेंगी, जो पहले भी आंदोलन का प्रमुख चेहरा रही हैं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
पटना:

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने हाल ही में 2026 में होने वाली परीक्षाओं का कैलेंडर जारी किया था. इसे लेकर भी बवाल हो गया है. उम्मीदवारों ने आंदोलन की चेतावनी दी है. दरअसल, एग्जाम कैलेंडर को लेकर शिक्षक भर्ती की परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों में नाराजगी बढ़ गई है. इसे लेकर 9 फरवरी को उम्मीदवार मार्च निकालने वाले हैं. इस मार्च की अगुवाई खुशबू पाठक करेंगी. 

खुशबू पाठक पिछले साल BPSC के खिलाफ हुए आंदोलन का बड़ा चेहरा रही हैं. उन्हें गिरफ्तार भी किया गया था. खुशबू पाठक ऑल बिहार स्टूडेंट यूनियन की नेता हैं. उनकी अपील पर ही 9 फरवरी को पटना में BPSC के खिलाफ मार्च निकाला जाएगा. ये मार्च पटना कॉलेज से शुरू होगा. इसके बाद गांधी मैदान होते हुए विधानसभा तक निकाला जाएगा.

किस बात से नाराज हैं उम्मीदवार?

हाल ही में BPSC ने 2026 का एग्जाम कैलेंडर जारी किया है. इसमें इस साल कई सारी भर्तियों के लिए परीक्षा होनी है. लेकिन शिक्षक भर्ती का कोई जिक्र नहीं है. इसी बात को लेकर उम्मीदवार नाराज हैं.

अभ्यर्थियों का कहना है कि एग्जाम कैलेंडर में शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE-4) का कोई जिक्र नहीं किया गया है. अभ्यर्थी मांग कर रहे हैं सरकार TRE-4 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन और टाइमलाइन जारी करे.

परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों का आरोप है कि पहले सरकार ने 1 लाख से ज्यादा वैकेंसी की बात कही थी लेकिन अब इन्हें घटाकर 26 हजार से 44 हजार कर दिया गया है.

TRE-4 की डेट क्यों नहीं?

BPSC ने 2 फरवरी को एग्जाम कैलेंडर जारी किया था. आयोग ने साफ किया था कि ये सभी तारीखें टेंटेटिव हैं और जरूरत पड़ने पर इनमें बदलाव किया जा सकता है. इस कैलेंडर में TRE-4 का जिक्र नहीं होने पर बिहार के शिक्षा मंत्री ने हाल ही में कहा था कि चुनाव और प्रशासनिक औपचारिकताओं के कारण देरी हुई है लेकिन जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Ali Khamenei के बाद Middle East में महायुद्ध? भारत के लिए 'Diplomatic Tightrope' की अग्निपरीक्षा?