बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार के बीच निशांत कुमार की सद्भाव यात्रा, 3 मई को पटना से निकलेगी, देख लीजिए शेड्यूल

Nishant Kumar News: निशांत की ये यात्रा 3 मई यानी कल से पटना के सर्कुलर रोड से शुरू होगी. यात्रा सुबह 11 बजे से शुरू होगी और इस दौरान निशांत का कई जगह पर स्वागत होगा.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
nishant kumar news
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • निशांत कुमार 3 मई को पटना के सर्कुलर रोड से सुबह 11 बजे सद्भाव यात्रा शुरू करेंगे और कई स्थानों पर स्वागत होगा
  • निशांत ने नई बिहार सरकार में शामिल होने से पहले ही इनकार कर दिया था और इस यात्रा का जिक्र किया था
  • 4 मई सुबह निशांत वाल्मीकिनगर टाइगर रिजर्व में जंगल सफारी करेंगे, महर्षि वाल्मीकि प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
पटना:

बिहार की नई सम्राट सरकार के मंत्रिमंडल गठन की तैयारियों के बीच नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार अपनी सद्भाव यात्रा शुरू करने वाले हैं. निशांत की ये यात्रा 3 मई यानी कल से पटना के सर्कुलर रोड से शुरू होगी. यात्रा सुबह 11 बजे से शुरू होगी और इस दौरान निशांत का कई जगह पर स्वागत होगा.   

कहां-कहां होगा स्वागत?

निशांत कुमार का  बजरंग चौक (आवर ब्रिज) पर, वैशाली जिला कार्यालय (जेल गेट के पास), सकरी चौक, मुजफ्फरपुर में स्वागत, महेंद्र चौक, मंगराही (पूर्वी चंपारण) पर स्वागत होगा. बता दें कि निशांत ने नई बिहार सरकार में शामिल होने से पहले ही इनकार कर दिया था. उन्होंने सरकार में उनके शामिल होने की अटकलों के बीच इस यात्रा का जिक्र किया था. 

पूरा शेड्यूल यहां देखें 

11 बजे से पटना से सद्भाव यात्रा शुरू होने के बाद ऊपर दी हुईं जगहों पर निशांत का स्वागत होगा. इसके बाद- 

➔4:00 बजे निशांत बेतिया में हरिवाटिका चौक पर बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण

➔4:15 बजे बाजार समिति में महेंद्र बैठा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। 

➔04:45 बजे में लौरिया नंदनगढ़ में अशोक स्तंभ व बौद्ध स्थल का निरीक्षण

➔5:50 में बगहा अनुमंडल कार्यालय के पास आगमन, अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण

➔06:05 में  SSB कैंप के पास स्वागत

➔06:30 बजे में लक्ष्मीपुर गांव में जनजाति समाज से मुलाकात

➔7:15 बजे में बाबा कालेस्वरनाथ मंदिर दर्शन

➔7:25 बजे गंडक बैराज का निरीक्षण

➔08:15 बजे में पार्टी नेताओं से मुलाकात और रात्रि विश्राम

4 मई को सुबह 6 बजे ही निशांत कुमार निकल जाएंगे. सुबह 6  बजे वाल्मीकिनगर टाइगर रिजर्व में निशांत जंगल सफारी घूमेंगे. इसके बाद महर्षि वाल्मीकि प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे. 

Advertisement

यह भी पढ़ें- लालू के पड़ोसी बने नीतीश कुमार... 7 सर्कुलर रोड के इस बंगले में क्या है खास?

यह भी पढ़ें-  तस्वीर नीतीश की, रथ नीतीश का, योजनाएं भी नीतीश की... बस यात्रा होगी निशांत की

 

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: ईरान से युद्ध पर ट्रंप को क्या है डर? Donald Trump | Iran US War | Mojtaba Khamenei
Topics mentioned in this article