Bihar: इंसान नहीं शराब का तहखाना! शरीर से निकली बोतलें देख पुलिस भी रह गई सन्न

बिहार के वैशाली में शराब तस्करी का चौंकाने वाला तरीका सामने आया है. एक युवक ने अपने शरीर पर शराब की बोतलें बांधकर सप्लाई करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया और पूरा मामला उजागर हो गया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Bihar News: बिहार में शराबबंदी के बीच तस्कर नए-नए तरीके अपना रहे हैं. वैशाली जिले के भगवानपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने अपने शरीर को ही शराब छिपाने का जरिया बना लिया.

इस अनोखे तरीके को देखकर पुलिस भी चौंक गई. पुलिस को सूचना मिली थी कि भगवानपुर इलाके में शराब की तस्करी की जा रही है. इसी आधार पर पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को रोका. पकड़ा गया युवक हाजीपुर का रहने वाला देव कुमार बताया जा रहा है.

जांच में सामने आया चौंकाने वाला सच

शुरुआत में पुलिस को युवक के पास कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला. लेकिन जब सख्ती से जांच की गई और युवक ने अपनी शर्ट खोली, तो सब हैरान रह गए. उसके शरीर से एक-एक कर शराब की बोतलें निकलने लगीं. उसने बोतलों को अपने शरीर से इस तरह बांध रखा था कि वह चलता-फिरता गोदाम लग रहा था.

कई ब्रांड की शराब बरामद

पुलिस ने आरोपी के पास से सिग्नेचर समेत कई ब्रांडेड शराब की बोतलें बरामद की हैं. पूछताछ में युवक खुद बता रहा था कि उसके पास कौन-कौन से ब्रांड हैं और कितनी बोतलें हैं. माना जा रहा है कि वह इन बोतलों को भगवानपुर इलाके में सप्लाई करने जा रहा था.

Advertisement

रेलवे नेटवर्क से जुड़ा गिरोह

एसडीपीओ गोपाल मंडल के अनुसार इस तरह के तस्करी गिरोह रेलवे स्टेशन के आसपास सक्रिय रहते हैं. ये लोग ट्रेनों के जरिए शराब लाकर शरीर पर बांधकर अलग-अलग जगहों पर सप्लाई करते हैं. पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है.

फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है और उससे पूछताछ की जा रही है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस गिरोह में और कौन-कौन शामिल हैं. 

Advertisement

यह भी पढ़ें- 'वसुंधरा सीएम होतीं तो अच्छा होता' अखिलेश के बयान से राजस्थान में छिड़ी सियासी रार; गहलोत ने भी मिलाए सुर

Featured Video Of The Day
Iran का 80 सदस्यीय Deligation Islamabad पहुंचा! US-Iran शांति वार्ता शुरू, रुक जाएगा युद्ध? | War