नीट छात्रा केस में बिहार पुलिस का ऐक्शन, लड़की के दादा-चाचा समेत 6 का होगा DNA टेस्ट

पुलिस ने पीड़िता के चाचा,चचेरे दादा समेत कुल छह लोगों को डीएनए जांच के लिए समन भेजा है. जानकारी के अनुसार, सोमवार की आधी रात शकुराबाद थाना की पुलिस मृतक छात्रा के पैतृक गांव पतियावां गांव पहुंची थी,जहां पीड़िता के चाचा,चचेरे दादा सहित तीन लोगों को डीएनए टेस्ट के लिए समन सौंपा गया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • जहानाबाद की नीट छात्रा की मौत मामले में बिहार पुलिस ने छह लोगों को डीएनए जांच के लिए समन भेजा
  • समन भेजे गए लोगों में पीड़िता के चाचा, चचेरे दादा और अन्य युवक शामिल हैं जो विभिन्न गांवों से हैं
  • पुलिस ने सोमवार की आधी रात को मृतक छात्रा के पैतृक गांव पतियावां में जाकर कार्रवाई की थी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
जहानाबाद:

जहानाबाद की नीट छात्रा की मौत मामले में बिहार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने पीड़िता के चाचा,चचेरे दादा समेत 6 लोगों को समन भेजा है.इसके अलावा सभी लोगों का डीएनए टेस्ट भी होगा. पुलिस की अचानक की गई कार्रवाई से पीड़ित परिवार और इलाके में हड़कंप मच गया है. 

दादा-चाचा समेत 6 को समन

जहानाबाद की नीट छात्रा की पटना स्थित शम्भू गर्ल्स हॉस्टल में हुई मौत के मामले में बिहार पुलिस ने एक बार फिर जांच तेज कर दी है.इस सिलसिले में पुलिस ने पीड़िता के चाचा,चचेरे दादा समेत कुल छह लोगों को डीएनए जांच के लिए समन भेजा है. जानकारी के अनुसार, सोमवार की आधी रात शकुराबाद थाना की पुलिस मृतक छात्रा के पैतृक गांव पतियावां गांव पहुंची थी,जहां पीड़िता के चाचा,चचेरे दादा सहित तीन लोगों को डीएनए टेस्ट के लिए समन सौंपा गया.इसके बाद मखदुमपुर थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर गांव और पल्या गांव से एक-एक युवक को समन दिया गया। 

एक और युवक को डीएनए जांच के लिए बुलाया 

जहानाबाद शहर के पूर्वी गांधी मैदान इलाके में रहने वाले एक युवक को भी डीएनए जांच के लिए तलब किया गया है. पुलिस की इस अचानक की गई कार्रवाई से पीड़ित परिवार और इलाके में हड़कंप मच गया है.मामले की जांच विभिन्न पहलुओं से की जा रही है.हालांकि पुलिस की माने तो डीएनए रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. 

Featured Video Of The Day
Lok Sabha Speaker Om Birla के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, लोकसभा सचिवालय को दिया गया नोटिस | Breaking
Topics mentioned in this article