बिहार: ब्यूटी पार्लर में घुसकर पति ने पत्नी पर कैंची से किए ताबड़तोड़ वार, CCTV में कैद हुई खौफनाक वारदात

जमुई के एक ब्यूटी पार्लर में घरेलू विवाद के चलते पति ने अपनी पहली पत्नी पर कैंची से जानलेवा हमला कर दिया. सीसीटीवी में कैद हुई यह वारदात इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है. जमुई से गौतम कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
जमुई के एक ब्यूटी पार्लर में घरेलू विवाद के चलते पति ने अपनी पहली पत्नी पर कैंची से जानलेवा हमला कर दिया.

Bihar News: बिहार के जमुई शहर में गुरुवार की शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. शहर के बोधवन तालाब चौक स्थित यादव मार्केट में एक युवक ने अपनी ही पहली पत्नी पर कैंची से जानलेवा हमला कर दिया. यह पूरी सनसनीखेज वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई है. हमले के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई और घायल महिला को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया.

काम के दौरान अचानक पहुंचा आरोपी

जानकारी के अनुसार बेगूसराय की रहने वाली 30 वर्षीय ज्योति कुमारी यादव मार्केट में 'वंदना ब्यूटी पार्लर' चलाती हैं. गुरुवार शाम जब वह अपने पार्लर में काम कर रही थीं, तभी उनका पहला पति नीरज कुमार मोदी वहां आ धमका. शुरुआत में दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई और देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि नीरज ने पास रखी कैंची उठा ली और ज्योति पर हमला करना शुरू कर दिया.

पीठ और सीने पर किए कई वार

आरोपी ने आव देखा न ताव और ज्योति की पीठ, हाथ और सीने पर कैंची से कई वार किए. हमले से लहूलुहान होकर महिला जमीन पर गिर पड़ी और चीखने-चिल्लाने लगी. शोर सुनकर जब तक आसपास के दुकानदार और लोग मौके पर पहुँचते, आरोपी वहां से निकल गया. गंभीर हालत में ज्योति को जमुई सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहाँ उनका इलाज जारी है.

रिश्तों की कड़वाहट बनी हिंसा की वजह

पुलिस जांच में सामने आया है कि ज्योति और नीरज की शादी साल 2017 में हुई थी. हालांकि पारिवारिक विवाद और आपसी अनबन के कारण दोनों अलग रहने लगे थे. बताया जा रहा है कि ज्योति जनवरी 2026 से किसी दूसरे व्यक्ति के साथ रह रही थी और इसी बात को लेकर नीरज काफी समय से नाराज चल रहा था.

Advertisement

घटना के बाद आरोपी नीरज ने खुद टाउन थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया. थाना अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

यह भी पढ़ें- खेतों की पगडंडी से रेलवे के शीर्ष पद तक, किसान पुत्र जे.एस. मीणा बने भारत सरकार में 'चीफ ट्रैक इंजीनियर'

Advertisement
Featured Video Of The Day
Prateek Yadav Death: Akhilesh Yadav के भाई प्रतीक की मौत कैसे हुई? | Dekh Raha Hai India