बिहार में मिली विशाल मादा अजगर... अंडों की ढेर पर मार रही थी फुफकार, पूरे इलाके के प्रशासन ने कहा- सावधान रहें

Bihar News: बिहार के गोपालगंज के कुचायकोट प्रखंड में सासामुसा चीनी मिल के पीछे एक विशाल मादा अजगर दर्जनों अंडों के साथ मिली. जिसे देखकर इलाकों में रह रहे लोगों में दहशत फैल गई है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
दर्जनों अंडो के साथ मादा अजगर
NDTV

Bihar Python News: बिहार के गोपालगंज जिले के कुचायकोट प्रखंड में उस समय अफरा तफरी मच गई जब लोगों ने एक डराने वाला अजीब से मंजर देखा. यहां कुचायकोट के सासामुसा चीनी मिल के पीछे एक विशाल अजगर दर्जनों अंडों को चारों तरफ से घेरकर बैठा हुआ मिला. जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया.

मादा अजगर को देखकर दहशत में लोग

मादा अजगर और उसके अंडों के मिलने की जैसे ही  खबर फैली उन्हें देखने के लिए स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मिल में  जुट गई. लोग इस बड़े अजगर के आकार और उसके अंडों की संख्या को देखकर बेहद हैरान रह गए. कई लोगों ने इसे अपने जीवन में पहली बार देखा था.

सावधानी से पकड़कर जंगल में छोड़ा

इसके बाद वहां मौजूद किसी स्थानीय ने वन विभाग और पुलिस को इस घटना की सूचना दी. जिसके बाद  कुचायकोट थाना की टीम मौके पर पहुंची और भीड़ को नियंत्रित किया. इसके बाद वन विभाग और रेस्क्यू टीम ने सांप को  बेहद सावधानी से पकड़कर जंगल के सुरक्षित इलाके में छोड़ दिया.

20 से 100 तक अंडे दे सकती है मादा अजगर
Photo Credit: NDTV

गैर-विषैला सांपों की श्रेणी में आता है अजगर

रेस्क्यू टीम के एक अधिकारी ने बताया कि अजगर भले ही गैर-विषैला सांपों की श्रेणी में आता है. लेकिन यह बेहद शक्तिशाली सांप होता है. मादा अजगर अपने अंडों की रक्षा खुद करती है. वह अपने शरीर को अंडों के चारों ओर लपेटकर उन्हें गर्म रखती है. जिसे ब्रीडिंग कहते हैं. इस दौरान वह कई हफ्तों तक बिना खाए रहती है. 

Advertisement

 एक बार में 20 से 100 तक अंडे दे सकती है मादा अजगर

विशेषज्ञों के अनुसार, एक मादा अजगर एक बार में 20 से 100 तक अंडे दे सकती है.अंडे मिलने का मतलब है कि यह इलाका इन सांपों के लिए अनुकूल बन रहा है. इसलिए खेतों, झाड़ियों और नम जगहों पर जाते समय लोगों को खास सावधानी बरतनी चाहिए. 

 दो वर्षों से बंद है सासामुसा चीनी मिल

सासामुसा चीनी मिल पिछले दो वर्षों से बंद है. इसलिए इस इलाके में अब लोगों की आवाजाही कम हो गई है. ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि लोगों की चहल पहल कम होने की वजह से ही इस इलाके में अजगर की संख्या बढ़ रही है. इस घटना के बाद गोपालगंज जिला प्रशासन ने सभी से सतर्क रहने की अपील की है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: पूर्वी चंपारण में आकाशीय बिजली का कहर, भीषण आग लगने से 2 साल की बच्ची की मौत

Featured Video Of The Day
बंगाल में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत पर जयपुर में जश्न
Topics mentioned in this article