Araria News: बिहार के अररिया जिले केअररिया फारबिसगंज रेलवे स्टेशन पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक महिला प्लेटफार्म संख्या दो पर खड़ी मालगाड़ी के ऊपर चढ़ गई. महिला के ठीक ऊपर 25 हजार वोल्ट का हाई टेशन बिजली तार मौजूद थी, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता था। इस घटना ने पूरे स्टेशन परिसर में सनसनी फैला दी.
2 घंटे तक डिब्बे के ऊपर इधर-उधर घूमती रही महिला
महिला करीब दो घंटे तक डिब्बे के ऊपर इधर-उधर टहलती रही, जबकि नीचे मौजूद रेलवे प्रशासन, आरपीएफ और अन्य कर्मचारी उसे सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास में जुटे रहे. साथ ही स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अररिया से जोगबनी रेलखंड के बीच बिजली सप्लाई को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके.
आरपीएफ और सफाई कर्मियों की सूझबूझ से बची जान
घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ प्रभारी उमेश प्रसाद सिंह अपने टीम के साथ मौके पर पहुंचे. महिला को नीचे उतारने के लिए लगातार समझाईश की लेकिन उन्हें इसमें सफलता नहीं मिल रही थी, जिसके बाद मौके पर मौजूद सफईकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी. आखिरकार आरपीएफ जवानों और स्टेशन की सफाई एजेंसी के कर्मचारियों की संयुक्त कोशिशों से महिला को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया. इस दौरान स्टेशन पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई.
महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ लग रही थी
मामले को लेकर आरपीएफ प्रभारी उमेश प्रसाद सिंह ने बताया कि महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रतीत हो रही है, पूछताछ में उसने अपना नाम पल्लवी कुमारी बताया और खुद को बेगूसराय जिले के दलसिंहसराय क्षेत्र की रहने वाली बताया.
बेगूसराय की रहने वाली है महिला
आरपीएफ प्रभारी उमेश प्रसाद सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ लग रही है. पूछताछ में उसने अपना नाम पल्लवी कुमारी बताया और खुद को बेगूसराय जिले के दलसिंहसराय क्षेत्र की निवासी बताया. सुरक्षित रेस्क्यू के बाद महिला को आगे की आवश्यक कार्रवाई के लिए जोगबनी रेल थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है.
यह भी पढ़ें; असम में दिखी बेटी की हैवानियत, काटा मां का सिर... पिता-बहन पर हमला, फिर कटी गर्दन के साथ बिताई रात














