होस्टल में 5 साल के बच्चे की हत्या मामले में नया मोड़, सिविल सर्जन ने जताया शक

बिहार के जहानाबाद जिले में एक प्राइवेट होस्टल में पढ़ाई करने वाले 5 साल के एक बच्चे की हत्या का मामला एक गंभीर गुत्थी बन चुकी है. मुकेश कुमार की रिपोर्ट.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
बच्चे के पिता ने बेटे का होस्टल में पढ़ने के लिए एडमिशन करवाया था
NDTV

बिहार में जहानाबाद के गुरुकुल हॉस्टल एंड स्कूल में 5 वर्षीय मासूम छात्र की हत्या ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है. इस मामले में अब एक बेहद खौफनाक मोड़ सामने आया है. जहानाबाद के सिविल सर्जन डॉ हरीश चंद्र चौधरी ने मामले को लेकर चौंकाने वाला संदेह जाहिर किया है. उन्होंने बच्चे के साथ मौत से पहले दरिंदगी की आशंका जताई है. सोमवार, 6 अप्रैल को होस्टल में बच्चे की मौत के बाद से उसके परिजन और गांव के लोगों में भारी आक्रोश है. पुलिस ने हॉस्टल को सील कर दिया है और मामले की छानबीन करने में जुट गई है.

सिविल सर्जन ने क्या कहा?

जहानाबाद के सिविल सर्जन मनीष चंद्र चौधरी ने कहा है कि बच्चे के शव की प्रारंभिक जांच में मासूम के शरीर के विभिन्न अंगों पर धारदार हथियार के निशान पाए गए हैं. लेकिन, सबसे विचलित करने वाली बात यह है कि बच्चे के अंदरूनी हिस्सों से रक्तस्राव और ताज़ा जख्म मिले हैं, जिससे ऐसी आशंका है कि उसके साथ अप्राकृतिक यौनाचार किया गया होगा. ​

सिविल सर्जन ने बताया कि बच्चे की स्थिति को देखते हुए दरिंदगी से इनकार नहीं किया जा सकता. बच्चे की मौत के सटीक कारणों का पता लगाने और मामले की गहराई से जांच के लिए शव को पटना के पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है.  

जहानाबाद के सिविल सर्जन
Photo Credit: NDTV

हत्या को लेकर आक्रोश

इधर घटना के बाद पुलिस ने होस्टल संचालक को गिरफ्तार कर लिया है साथ ही तीन अन्य कर्मियों को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ कर रही है. होस्टल को सील कर दिया गया है.

Advertisement

जहानाबाद के बीघा गांव के धनंजय कुमार ने अपने 5 साल के बेटे बुलाकी का दाखिला कड़ौना थाना के मुठेर-लोदीपुर गांव के समीप फोरलेन पर स्थित एक होस्टल में करवाया था. वह वहीं रहकर यूकेजी में पढ़ाई कर रहा था. वहां उसकी निर्मम हत्या कर दी गई.

मासूम की मौत की खबर फैलते ही ग्रामीण आक्रोशित हो उठे. स्थानीय लोगों ने पटना-गया मुख्य मार्ग एनएच-22 को घंटों जाम कर स्कूल परिसर में जमकर तोड़फोड़ की थी.

Advertisement

ये भी पढ़ें-: बिहार में गजब लापरवाही,न डॉक्टर मिला,न स्ट्रेचर दिया, बीमार दादी को स्कूटी में ले जाना पड़ा दूसरे अस्पताल

Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti |CM Yogi On Namaz: बीच डिबेट Maulana Rashidi ने क्यों किया कांवड़ यात्रा का जिक्र?
Topics mentioned in this article