बिहार में कांग्रेस का बड़ा फैसला, 53 नए जिलाध्यक्षों की हुई नियुक्ति; देखें नाम

बिहार में 2025 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को मात्र 6 सीटों पर उसे जीत मिली. वहीं, 2026 के राज्यसभा चुनाव में छह कांग्रेस विधायकों में से तीन मतदान में अनुपस्थित रहे, जिससे भाजपा के प्रत्याशी को जीत मिली.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
बिहार में कांग्रेस के 53 नए जिलाध्यक्षों नियुक्ति (File Photo)
IANS

बिहार में संगठन मजबूत करने के उद्देश्य से कांग्रेस पार्टी ने बड़ा बदलाव किया है. पार्टी की तरफ से सोमवार को बिहार में 53 संगठनात्मक जिलों के लिए जिला कांग्रेस समितियों के नए अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है. 2025 विधानसभा चुनाव में पार्टी के कमजोर प्रदर्शन के बाद, 53 जिलों में जिला कांग्रेस समितियों के नए अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं. यह कदम पार्टी के ‘संगठन सृजन अभियान' के तहत उठाया गया है, जिसका उद्देश्य संगठन को मजबूत करना है.

2025 के चुनाव में कांग्रेस 6 सीटों पर जीतीं

विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के हालिया कमजोर प्रदर्शन के बाद पुनर्गठन काफी जरूरी थी. बिहार में 2025 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 61 सीटों पर चुनाव लड़ा, जबकि मात्र 6 सीटों पर उसे जीत मिली. 2020 में भी यही हाल रहा, जब पार्टी ने 70 में से सिर्फ 19 सीटों पर जीत हासिल की. जिसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने संगठनात्मक जिलों को पुनर्गठित करने और नए डीसीसी अध्यक्षों की तत्काल नियुक्ति करने का प्रस्ताव मंजूर किया.

राज्यसभा चुनाव में 3 कांग्रेस विधायक अनुपस्थित

इस प्रक्रिया में AICC पर्यवेक्षकों ने जिलास्तरीय समीक्षा की, पार्टी कार्यकर्ताओं और हितधारकों से बातचीत की और विस्तृत रिपोर्ट सौंपी. इसके बाद वरिष्ठ नेतृत्व ने पर्यवेक्षकों के साथ व्यक्तिगत चर्चा कर अंतिम निर्णय लिया. बता दें कि फरवरी 2024 में बिहार फ्लोर टेस्ट के दौरान कई कांग्रेस विधायक क्रॉस वोटिंग में शामिल हुए. इसके अलावा 2026 के राज्यसभा चुनाव में छह कांग्रेस विधायकों में से तीन मतदान में अनुपस्थित रहे, जिससे भाजपा के शिवेश कुमार राम ने राजद के अमरेंद्र धारी सिंह को हराया.

Advertisement

इन सभी कारणों से पार्टी नेतृत्व ने जिला स्तर पर संगठन को मजबूत करने का फैसला किया. कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल के कार्यालय की सूची के अनुसार, नए डीसीसी अध्यक्ष कई जिलों में नियुक्त किए गए हैं. प्रमुख नियुक्तियों में मोहम्मद मासूम रजा (अररिया), मोहम्मद कैफ (अरवल), आनंद शंकर सिंह (औरंगाबाद), जितेन्द्र सिंह (बांका), शिव प्रकाश गरीबदास (बेगूसराय), प्रवीन सिंह कुशवाह (भागलपुर), डॉ. श्रीधर तिवारी (भोजपुर), पंकज कुमार उपाध्याय (बक्सर), मिथिलेश चौधरी (दरभंगा ग्रामीण), डॉ. जामाल हसन (दरभंगा शहरी), संतोष कुमार (शेरघाटी–बोधगया), राजनीश कुमार (गया) और ओम प्रकाश गर्ग (गोपालगंज) शामिल हैं.

यह भी पढ़ें-

राहुल की यात्रा, कांग्रेस सरकार की कमेटी, चिदंबरम का बयान... नक्सलवाद पर अमित शाह ने चुन-चुनकर साधा निशाना

'ये मोदी सरकार है, जो हथियार उठाएगा, उसका हिसाब चुकता होगा', संसद में नक्सलवाद पर अमित शाह की बड़ी बातें

Advertisement

Featured Video Of The Day
UP Crime News: प्यार में पागल पत्नी ने पति को दी मौत! लाश के साथ सोई, फिर जो हुआ... #amroha