बिहार में ANTF की बड़ी कार्रवाई, पकड़े गए बंगाल के दो तस्कर के पास 1 करोड़ 60 लाख रुपये की हेरोइन

आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे हेरोइन की डिलिवरी देने किशनगंज आए थे. पुलिस के अनुसार, ये आरोपी लंबे समय से एक संगठित गिरोह बनाकर बिहार, पश्चिम बंगाल और अन्य राज्यों में मादक पदार्थ की तस्करी कर रहे थे.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
ANTF की बड़ी कार्रवाई
Bihar News:

बिहार में नशे की तस्करी तेजी से फल-फूल रही है. ऐसे में सरकार नशा तस्करों के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है. इसक तहत किशनगंज जिले में नशामुक्त किशनगंज बनाने के अभियान के तहत नवगठित एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने पहली बड़ी कार्रवाई की है. ANTF ने अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया है. टास्क फोर्स ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. जो पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं. उन आरोपियों के पास से पुलिस को 800 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है.

किशनगंज रेलवे स्टेशन के पास हुई कार्रवाई

बताया जा रहा है कि 800 ग्राम हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 1 करोड़ 60 लाख रुपये आंकी गई है. कार्रवाई किशनगंज रेलवे स्टेशन के समीप एनएच-27 सर्विस लेन में बुधवार देर रात की गई. पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले के पटुआ निवासी शहवाज आलम (20) और मालिनगांव निवासी मो. शाह आलम (33) के रूप में हुई है.

हेरोइन डिलिवरी करने आए थे किशनगंज

पूछताछ में दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे हेरोइन की डिलिवरी देने किशनगंज आए थे. पुलिस के अनुसार, ये आरोपी लंबे समय से एक संगठित गिरोह बनाकर बिहार, पश्चिम बंगाल और अन्य राज्यों में मादक पदार्थ की तस्करी कर रहे थे. पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों और हेरोइन के बैकवर्ड व फॉरवर्ड लिंक की जांच कर रही है. छापेमारी के दौरान पुलिस ने तस्करों के पास से एक मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं.

इस मामले में किशनगंज थाना में कांड संख्या 540/26 दर्ज कर एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत आगे की कारवाई की जा रही है किशनगंज पुलिस ने बताया कि "नशा मुक्त किशनगंज" अभियान के तहत मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी. 

Advertisement

यह भी पढ़ेंः भारत-नेपाल बॉर्डर पर चल रहा था अवैध करेंसी का खेल, STF- पुलिस की छापेमारी में मिले 3000000 रुपये

Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | मदरसे में वंदे मातरम के सवाल पर डिबेट में जब इधर-उधर की गाने लगे सपा प्रवक्ता!