सिरकटा और नग्न अवस्था... बिहार में खेत से मिला महिला का शव; पानी में तैर रही थी लाश

बिहार के मधेपुरा में एक महिला का सिरकटा शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया है. शव नग्न अवस्था में था. पुलिस ने शव को निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • मधेपुरा के बिहारीगंज थाना क्षेत्र में तराही दरगाह के पास एक अज्ञात महिला का सिरकटा शव गड्ढे से बरामद हुआ है
  • शव नग्न अवस्था में था और कमर में रस्सी से बंधा हुआ बोरे के साथ पानी में डूबा पाया गया था
  • घटनास्थल पर शव के पास पेटीकोट का टुकड़ा भी मिला है, जिससे महिला की पहचान करना मुश्किल हो गया है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मधेपुरा:

बिहार के मधेपुरा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. बिहारीगंज थाना क्षेत्र में तराही दरगाह के पास एक गड्ढे से अज्ञात महिला का सिरकटा शव बरामद किया गया है. शव नग्न अवस्था में मिला है और कमर में रस्सी बांधकर बोरे के साथ पानी में डुबोया गया था. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस हत्या की आशंका जताते हुए मामले की जांच में जुट गई है.

कहां का है मामला?

दरअसल मधेपुरा जिले के बिहारीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुकरचक पंचायत के भीत्ता वार्ड नंबर 04 का है, जहां शनिवार को तराही दरगाह के पास एक गड्ढे से अज्ञात महिला का सिरकटा शव बरामद हुआ. जानकारी के मुताबिक,  खेत में काम कर रहे ग्रामीणों को तेज बदबू महसूस हुई. जब उन्होंने आसपास तलाश की तो गड्ढे के पानी में एक शव तैरता दिखाई दिया. पास जाकर देखने पर लोगों के होश उड़ गए. शव महिला का था और उसका सिर धड़ से अलग था. पुलिस ने शव को गड्ढे से बाहर निकलवाया. बताया जा रहा है कि शव नग्न अवस्था में था और कलाई में चूड़ियां थीं. घटनास्थल के पास पानी में पेटीकोट का एक टुकड़ा भी बरामद किया गया है.

रस्सी से बंधा था शव

शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि शव को बोरे में मिट्टी भरकर कमर में रस्सी से बांधा गया था ताकि वह पानी में डूबा रहे. पुलिस ने रस्सी को कब्जे में ले लिया है. हालांकि खबर लिखे जाने तक शव का सिर बरामद नहीं हो सका है, जिससे महिला की पहचान करना चुनौतीपूर्ण हो गया है. स्थानीय लोगों का मानना है कि हत्या कहीं और कर शव को यहां लाकर ठिकाने लगाया गया है. 

जांच में जुटी पुलिस

थाना प्रभारी कृष्ण कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत होता है. वैज्ञानिक जांच के लिए एफएसएल टीम को बुलाया गया है और सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा.

(मधेपुरा से रमण कुमार की रिपोर्ट)

Featured Video Of The Day
Blast Alert Red Fort: आतंकी हमले के अलर्ट के बीच बढ़ाई गई लालकिले की सुरक्षा, Ground Report से समझिए