जुगाड़ हो तो ऐसा! छोटी सी Grand i10 को बना दिया 5-स्टार बेडरूम, Video देखकर रह जाएंगे दंग

इस कार की चर्चा सोशल मीडिया पर इसलिए भी ज्यादा हो रही है क्योंकि आमतौर पर लोग बड़ी SUV गाड़ियों को मॉडिफाई कराते हैं. लेकिन इस तरह एक छोटी हैचबैक कार को पूरी तरह बदल देना लोगों को काफी दिलचस्प लग रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
चलती-फिरती फ्लैट बनी Grand i10 का वायरल वीडियो

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक अनोखी कार का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. उसकी वजह है इसका मॉडिफिकेशन, लोग इसे मजाक में 'चलता-फिरता फ्लैट' कह रहे हैं. वायरल वीडियो में जो कार नजर आ रही है, वह Hyundai Grand i10 है, लेकिन इसे इस तरह से बदला गया है कि पहली नजर में पहचानना मुश्किल हो जाए.

इस कार का सबसे बड़ा बदलाव इसकी छत में किया गया है. आमतौर पर Grand i10 एक छोटी हैचबैक कार होती है, लेकिन इस कार की छत को काफी ऊंचा कर दिया गया है. इसकी वजह से कार के अंदर काफी ज्यादा जगह मिलती है. ऐसा लगता है जैसे आप किसी छोटे कमरे में बैठे हों. यही कारण है कि लोग इसे कार नहीं, बल्कि छोटा-सा घर कह रहे हैं.

डिजाइन और स्पेस ने किया हैरान

इस मॉडिफाइड कार का डिजाइन काफी यूनिक है. अंदर बैठने के लिए ज्यादा जगह दी गई है और सीटों का लेआउट भी आरामदायक बनाया गया है. इस वजह से यह कार बिल्कुल अलग नजर आ रही है. हालांकि, इसका बाहरी डिजाइन थोड़ा गोल्फ कार्ट जैसा लगता है, जो इसे और भी अलग बनाता है.

Advertisement

कार के साइड में कोई दरवाजा नहीं है, बल्कि वहां एक ग्लास एरिया दिया गया है, जिससे अंदर की जगह खुली और रोशनीदार लगती है. वहीं, पीछे की तरफ दो हिस्सों में खुलने वाला दरवाजा लगाया गया है, जो इसे और भी खास बनाता है.

ये भी पढ़ें - BMW F 450 GS भारत में एंट्री को तैयार! तस्वीरों में पहले ही यहां देखें इस एडवेंचर बाइक का शानदार डिजाइन

Advertisement

सोशल मीडिया पर क्यों हो रही है चर्चा?

इस कार की चर्चा सोशल मीडिया पर इसलिए भी ज्यादा हो रही है क्योंकि आमतौर पर लोग बड़ी SUV गाड़ियों को मॉडिफाई कराते हैं. लेकिन इस तरह एक छोटी हैचबैक कार को पूरी तरह बदल देना लोगों को काफी दिलचस्प लग रहा है.

वीडियो में दिख रहा है कि पहली नजर में कोई भी इसे पहचान नहीं पाता, लेकिन सामने से देखने पर इसकी “Grand i10” वाली पहचान सामने आ ही जाती है. पीछे से तो इसे पहचानना और भी मुश्किल हो जाता है.

 सेफ्टी और रियलिटी क्या है?

हालांकि यह मॉडिफिकेशन देखने में जितना शानदार है, उतना ही इसके सेफ्टी को लेकर सवाल भी उठ रहे हैं. इस तरह की बड़ी स्ट्रक्चरल बदलाव वाली कार कितनी सुरक्षित है, इस बारे में कोई पक्की जानकारी नहीं है. भारत में ऐसे मॉडिफिकेशन कई बार नियमों के खिलाफ भी हो सकते हैं.

Featured Video Of The Day
Justice Yashwant Verma Cash Case: जस्टिस यशवंत वर्मां ने Draupadi Murmu को सौंपा इस्तीफा | Breaking
Topics mentioned in this article