भारत में SUV का क्रेज़ पिछले दस सालों में तेजी से बढ़ा है. इसी वजह से हर कंपनी की बेस्ट सेलिंग कार उनकी एसयूवी ही होती है. Maruti Suzuki भी अपनी SUV Brezza के 10 साल पूरे होने का जश्न मना रही है. साल 2016 में लॉन्च होने के बाद से ब्रेज़ा ने कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में अहम भूमिका निभाई है. ब्रेज़ा पिछले एक दशक से भारत की टॉप 10 सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में लगातार अपनी जगह बनाए हुए है.
ब्रेज़ा को लॉन्च के पहले ही साल 28 से ज्यादा बड़े ऑटोमोबाइल अवॉर्ड मिले. इनमें सबसे प्रतिष्ठित Indian Car of the Year यानी ICOTY 2017 का खिताब भी शामिल है.
Brezza को एक यूथफुल अर्बन SUV के रूप में डिजाइन किया गया था, जो आज के ग्राहकों की लाइफस्टाइल और पर्सनालिटी को दर्शाती है. कंपनी के अनुसार, ब्रेज़ा को 56 प्रतिशत ग्राहक इसे पहले से ही अपनी पसंद के रूप में चुनते हैं. समय के साथ ब्रेज़ा ने अपने स्पोर्टी और ग्लैमरस लुक से लेकर आज के पावरफुल और टेक्नोलॉजी से भरपूर अवतार तक का सफर तय किया है.
नई जेनरेशन Brezza में 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो Progressive Smart Hybrid टेक्नोलॉजी के साथ आता है. इसमें एडवांस 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और स्टीयरिंग पर पैडल शिफ्टर्स मिलते हैं, जो ड्राइविंग को और मजेदार बनाते हैं.
फीचर्स की बात करें तो इसमें 360-व्यू कैमरा, इलेक्ट्रिक सनरूफ, हेड-अप डिस्प्ले और Smart Play Pro+ इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ सराउंड साउंड मिलता है. सुरक्षा के लिए 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम और हिल होल्ड असिस्ट जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड दिए गए हैं.
ब्रेज़ा में ग्राहकों को स्टाइल, टेक्नोलॉजी, परफॉर्मेंस और सेफ्टी का संतुलित कॉम्बिनेशन दिया है. यही वजह है कि 10 साल बाद भी यह भारत की नंबर 1 कॉम्पैक्ट SUV बनी हुई है और SUV सेगमेंट की ग्रोथ को लगातार आगे बढ़ा रही है.














