Uber Electric Air Taxi: उबर ऐप से बुक होगी पहली उड़ने वाली टैक्सी, इस शहर से होगी शुरुआत, स्पीड, सेफ्टी फीचर्स जानदार

Uber Electric Air Taxi: उबर और जोबी एविएशन ने मिलकर इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी सर्विस उबर एयर का ऐलान किया है. इसकी शुरुआत दुबई से होगी, जिससे पैसेंजर्स को शहर के घंटों लंबे जाम से छुटकारा मिलेगा.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

Uber Electric Air Taxi: कभी सोचा है कि जिस उबर ऐप से आप घर बैठे कैब बुक करते हैं, उसी से आप उड़ने वाली टैक्सी भी बुक कर पाएंगे? नहीं ना पर अब यह बात हकीकत बनने जा रही है. दरअसल इस सपने को पूरा करने के लिए वर्टिकल टेक-ऑफ और लैंडिंग विमान बनाने वाली कंपनी जॉबी एविएशन और राइड-हेलिंग प्लेटफॉर्म उबर ने हाथ मिला लिया है. अब जोबी की 322 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी को सीधे उबर ऐप के जरिए बुक किया जा सकेगा. इस खबर में आपको बताते हैं कि यह उबर एयर कैसे काम करेगा? एयर टैक्सी क्या है और इसकी सेफ्टी और टेस्टिंग कैसी हुई है.

ट्रैफिक की झंझट खत्म

शहर में बढ़ते ट्रैफिक जाम से छुटकारा दिलाने के लिए उबर एयर को एक बड़ा कदम माना जा रहा है. इस खास सर्विस की शुरुआत दुबई से होने जा रही है. इस सर्विस को मल्टी-मोडल पर उतारा जाएगा. यानी उबर की ग्राउंड टैक्सी आपको पिक-अप करेगी और सीधे एयर टैक्सी के वर्टीपोर्ट तक पहुंचाएगी, जहां से आप आसमान के रास्ते अपनी मंजिल तक पहुंच सकेंगे..

एयर टैक्सी कैसी है?

जोबी एविएशन की यह इलेक्ट्रिक टैक्सी टेक्नोलॉजी और सेफ्टी का बेजोड़ नमूना है. स्पीड से लेकर कैपेसिटी, रेंज और आरामदायक इसकी खासियत को चार चांद लगाते हैं.

  • इसकी टॉप स्पीड 200 मील प्रति घंटा यानी लगभग 322 किमी/घंटा है.
  • इसमें एक पायलट के साथ 4 पैसेंजर आराम से बैठ सकते हैं.
  • एक बार फुल चार्ज होने पर यह 160 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकती है.
  • इसमें छह टिल्टिंग प्रोपेलर लगे हैं, जिससे इसमें हेलीकॉप्टर के मुकाबले कम शोर होता है.

सेफ्टी और टेस्टिंग

जोबी एविएशन ने अब तक 50 हजार मील से ज्यादा की टेस्ट फ्लाइट पूरी कर ली है. कंपनी अभी के समय में FAA से सर्टिफिकेशन लेने के आखिरी फेज में है. 

उबर एयर कैसे चलेगा?

यह बिल्कुल ऐसे ही काम करेगा, जैसे आप कोई उबर की टैक्सी बुक करते हैं. आप उबर ऐप खोलेंगे. वहां अपना डेस्टिनेशन डालेंगे. अगर आपके रूट पर यह सर्विस मौजूद हैतो आपको 'Uber Air powered by Joby' का मैसेज दिखाई देगा. इसमें बुकिंग एकदम वन-टैप होगी.

भारत की बारी कब?

दुबई में साल 2026 के आखिर तक जोबी एयर टैक्सी सर्विस शुरू हो सकती है. ऐसे में यह एयर टैक्सी शुरू करने वाला दुनिया का पहला शहर बन जाएगा. इसके बाद न्यूयॉर्क, लॉस एंजिल्स, लंदन और टोक्यो जैसे बड़े शहरों में इसे लॉन्च किया जाएगा. भारत की बात करें तो यहां बेंगलुरु और मुंबई जैसे शहरों में ट्रैफिक बड़ी समस्या है, वहां यह टेक्नोलॉजी फ्यूचर की ट्रांसपोर्ट सिस्टम को पूरी तरह बदल सकती है.

Advertisement

उबर और जॉबी की पार्टनरशिप

दोनों की पार्टनरशिप साल 2019 में शुरू हुई. साल 2021 में जॉबी ने उबर की एलिवेट डिविजन खरीद ली. इसके बाद साल 2025 में जॉबी ने ब्लेड की पैसेंजर सर्विस खरीदी. इसके बाद उबर ऐप में ब्लेड की सर्विस इस साल 2026 से जोड़ दी जाएंगी.

Featured Video Of The Day
Modi Israel Visit Today: इजराइली संसद में PM Modi ने बताया, इजरायल उनके लिए कितना अहम | Netanyahu