Toyota Rumion हुई सस्ती! नई एंट्री-लेवल वेरिएंट के साथ कीमत में बड़ी कटौती, जानिए अब कितनी हुई कीमत

भारत में Toyota Rumion का मुकाबला Maruti Suzuki Ertiga और Kia Carens जैसी कारों से हो सकता है. ये सभी कारें बड़ी फैमिली के लिए आरामदायक सीटिंग और अच्छा स्पेस देती हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

Toyota Rumion को खरीदना और भी आसान हो गया है, क्योंकि कंपनी ने इसका एक नया एंट्री-लेवल वेरिएंट लॉन्च किया है. इस नए मॉडल के आने से Rumion की कीमत में करीब 95 हजार रुपये तक की कमी हो गई है. बता दें, Toyota Kirloskar Motor ने Rumion MPV का नया बेस वेरिएंट भारत में 9.56 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है. इस नए ट्रिम के आने से Rumion अब पहले से ज्यादा किफायती हो गई है और कंपनी ने इसे अपनी मौजूदा लाइनअप में शामिल कर लिया है.

Toyota Rumio के वेरिएंट और कीमत
नई एंट्री-लेवल वेरिएंट के आने के बाद Toyota Rumion अब कुल चार ट्रिम लेवल में अवेलेबल है. इनमें E, S, G और V वेरिएंट शामिल हैं. सबसे सस्ता नया E पेट्रोल मैनुअल वेरिएंट 9.56 लाख रुपये में मिलता है. इसके बाद S पेट्रोल मैनुअल वेरिएंट की कीमत 10.51 लाख रुपये रखी गई है.

इसके अलावा S CNG मैनुअल वेरिएंट की कीमत 11.40 लाख रुपये है, जबकि G पेट्रोल मैनुअल वेरिएंट 11.64 लाख रुपये में उपलब्ध है. ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन पसंद करने वाले ग्राहकों के लिए S पेट्रोल ऑटोमैटिक वेरिएंट 12.05 लाख रुपये में मिलता है. वहीं, V पेट्रोल मैनुअल वेरिएंट 12.39 लाख रुपये में और G पेट्रोल ऑटोमैटिक वेरिएंट 13.11 लाख रुपये में उपलब्ध है. इस कार का सबसे महंगा वेरिएंट V पेट्रोल ऑटोमैटिक है जिसकी कीमत 13.86 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है.

Toyota Rumion के फीचर्स
नई एंट्री-लेवल E वेरिएंट में बेसिक लेकिन जरूरी फीचर्स दिए गए हैं. इसमें हैलोजन प्रोजेक्टर हेडलाइट्स, LED टेललाइट्स और 15-इंच स्टील व्हील्स दिए गए हैं जिन पर व्हील कवर लगे होते हैं. कार के अंदर ड्यूल-टोन इंटीरियर दिया गया है जो इसे प्रीमियम लुक देता है. इसके अलावा आगे और पीछे दोनों तरफ पावर विंडो मिलती हैं और स्टीयरिंग व्हील को टिल्ट एडजस्ट भी किया जा सकता है.

Advertisement

सुरक्षा के लिहाज से इसमें छह एयरबैग, फ्रंट सीट बेल्ट के लिए हाइट एडजस्टमेंट, ABS के साथ EBD, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम और हिल होल्ड कंट्रोल जैसे सेफ्टी फीचर्स शामिल हैं.

किन कारों से है मुकाबला?
भारत में Toyota Rumion का मुकाबला Maruti Suzuki Ertiga और Kia Carens जैसी कारों से हो सकता है. ये सभी कारें बड़ी फैमिली के लिए आरामदायक सीटिंग और अच्छा स्पेस देती हैं.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Bharat Ki Baat Batata Hoon | Iran Israel War: जंग के बीच भारत आएगी LPG की बड़ी खेप! | LPG Cylinder
Topics mentioned in this article