भारत के सबसे पावरफुल और स्टाइलिश पेट्रोल स्कूटर! इनकी ताकत जानकर रह जाएंगे हैरान

ये सिर्फ परफॉर्मेंस ही नहीं बल्कि पेट्रोल की बचत भी खूब करते हैं. इस लिस्ट में Aprilia, Honda, Hero, Yamaha और BMW जैसी कंपनियों के स्कूटर शामिल हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

भारत में स्कूटर एक ऐसी गाड़ी है जो लगभग हर घर में मिलती है. घर में साइकिल के बाद सबकी पसंदीदा गाड़ी यही स्कूटर ही है. लेकिन अब मार्केट में वरायटी इतनी है कि अच्छे-अच्छे लोग कंफ्यूज़ हो जाएं. इसीलिए आज आपको यहां 5 ऐसे स्कूटर बताते हैं जिन्हें भारत में पावरफुल और स्टाइलिश स्कूटरों में गिना जाता है. ये सिर्फ परफॉर्मेंस ही नहीं बल्कि पेट्रोल की बचत भी खूब करते हैं. इस लिस्ट में Aprilia, Honda, Hero, Yamaha और BMW जैसी कंपनियों के स्कूटर शामिल हैं.

1. Yamaha Aerox 155 - जो भारत में सबसे पॉपुलर परफॉर्मेंस स्कूटरों में से एक है. इसमें 155cc का लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है. इस स्कूटर की खास बात इसका हल्का वजन करीब 126 किलोग्राम, इससे इसकी स्पीड और एक्सेलेरेशन बेहतर हो जाते हैं. माइलेज के मामले में भी यह स्कूटर 40 से 45 किलोमीटर प्रति लीटर तक चलता है.

2. Hero Xoom 160 - यह स्कूटर 156cc के सिंगल-सिलेंडर लिक्विड-कूल्ड इंजन के साथ आता है, जो लगभग 14.8 हॉर्सपावर की ताकत और 14Nm टॉर्क पैदा करता है. इस स्कूटर का इंजन काफी स्मूद है और धीरे-धीरे लेकिन मजबूत एक्सेलेरेशन देता है. इसकी टॉप स्पीड लगभग 110 से 120 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है.

3. Honda X-ADV - भारत में मिलने वाला सबसे पावरफुल स्कूटर इसमें 6-स्पीड ड्यूल-क्लच ट्रांसमिशन दिया गया है, जिसमें क्लच लीवर या गियर शिफ्टर की जरूरत नहीं होती. इसका वजन लगभग 237 किलोग्राम है, जो ज्यादातर मोटरसाइकिलों से भी ज्यादा है, लेकिन इसकी ताकत और परफॉर्मेंस मोटरसाइकिल के बराबर मानी जाती है.

4. Aprilia SR 175 hp-e - यह स्कूटर 174.7cc के सिंगल-सिलेंडर एयर-कूल्ड इंजन के साथ आता है, जो लगभग 13.3 हॉर्सपावर और 14Nm का टॉर्क पैदा करता है. यह स्कूटर 0 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड तक काफी तेजी से पहुंच जाता है. साथ ही यह स्कूटर हाईवे पर लगभग 41.7 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज दे सकता है.

5. BMW C 400 GT - इसमें 350cc का सिंगल-सिलेंडर लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो लगभग 34 हॉर्सपावर और 35Nm टॉर्क पैदा करता है. कंपनी का दावा है कि यह स्कूटर 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार 10 सेकंड से कम समय में पकड़ सकता है. इस स्कूटर में कई एडवांस फीचर्स दिए गए हैं जैसे ABS, ट्रैक्शन कंट्रोल, इंजन ब्रेकिंग कंट्रोल और बड़ा TFT डिस्प्ले आदि. 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran Israel War: Did Iran trap Donald Trump? | Syed Suhail | Bharat Ki Baat Batata Hoon
Topics mentioned in this article