7 सीटर कार लेने की सोच रहे हैं वो भी बजट में, तो आपको यहां एक से बढ़िया एक 5 ऑप्शन्स दिखाते हैं. ये पांचों ही 7 सीटर कार, बढ़िया माइलेज देती हैं और 6 से 10 लाख के बजट में आती हैं. कम बजट और बढ़िया परफॉर्मेंस की वजह से ही ये पांच कार, भारतीय ग्राहक की मनपसंद गाड़ियों की लिस्ट में शामिल हैं. इसी वजह से यह भारत की सबसे सस्ती 7-सीटर हैं, जिसमें पूरा परिवार आराम से बैठ सकता है.
1. Nissan Gravite
इसे सबसे सस्ती 7-सीटर कार कहना गलत नहीं होगा. इसकी कीमत लगभग ₹5.65 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू हो जाती है. यह एक नई बजट-फ्रेंडली एमपीवी है जो 7 लोगों के लिए डिजाइन की गई है और कीमत बहुत ही कम रखी गई है.
2. Renault Triber
एक शानदार बजट 7-सीटर, जिसकी कीमत लगभग ₹5.76 लाख - ₹8.60 लाख के बीच जाती है. इस बजट में 7 सीट और अच्छा स्पेस मिलता है, सीटों को जरूरत के हिसाब से मोड़ा भी जा सकता है.
3. Maruti Suzuki Ertiga
भारत की पॉपुलर 7 सीटर कारों में से एक, जिसमें लोगों के बजट और भरोसा दोनों ही जुड़ जाते हैं. इसकी कीमत लगभग ₹8.96 लाख (कुछ बेस वेरिएंट) तक जाती है.
4. Mahindra Bolero
ये ही एक सस्ती SUV टाइप 7-सीटर कार है, जिसकी कीमत लगभग ₹9.48 लाख - ₹9.96 लाख तक जाती है. अगर आपको SUV-जैसा रोड-प्रेज़ेंस और सॉलिड बॉडी चाहिए, तो Bolero-सीरीज़ अच्छा ऑप्शन है.
5. Maruti Eeco
सबसे किफायती 7-सीटर वैन-स्टाइल कार, जिसकी कीमत लगभग ₹5.69 लाख तक जाती है. छोटे बजट वाले परिवारों के लिए ये एक बढ़िया 7 सीटर कार है.














