सिएरा, सेल्टॉस और क्रेटा में हो रहे हैं कंफ्यूज? कीमत से लेकर परफॉरमेंस, यहां मिल जाएंगे सभी सवालों के जवाब

Tata Sierra vs Kia Seltos vs Hyundai Venue: टाटा सिएरा, किया सेल्टॉस और हुंडई वैन्यू के बीच कड़ी टक्कर है. जानें इन टॉप एसयूवी की कीमत, परफॉरमेंस और फीचर्स.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

Tata Sierra vs Kia Seltos vs Hyundai Venue: साल 2026 का आगाज भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार के लिए किसी उत्सव से कम नहीं रही. एक से एक शानदार एसयूवी पिछले दो महीने में देश में लॉन्च हुईं हैं. टाटा सिएरा, किया सेल्टॉस और हुंडई वैन्यू के लिए ग्राहकों में अलग ही क्रेज देखा जा रहा है. इसलिए हम इन तीनों धमाकेदार गाड़ियों की जानकारी एक ही खबर में आपके लिए ले आए हैं, जिससे आप आराम से फैसला कर सकें कि कौन सी कार लेनी चाहिए. 

Tata Sierra

टाटा सिएरा 2026

टाटा मोटर्स ने अपनी पुरानी यादों को देश के सामने फिर से पेश किया. सिएरा अब सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि एक लाइफस्टाइल बन चुकी है. यह एसयूवी पेट्रोल/डीजल दोनों ऑप्शन में मौजूद है. इंजन की बात करें तो पेट्रोल वेरिएंट में 1.5L टर्बोचार्ज्ड इंजन है जो दमदार पावर देता है. 

लुक और फील की बात करें तो इसकी सिग्नेचर अल्पाइन विंडो और बड़ी टचस्क्रीन इसे सबसे अलग बनाती है. वहीं इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹11.49 लाख से शुरू होकर टॉप मॉडल के लिए लगभग 21.29 लाख रुपये तक जाती है.

किया सेल्टॉस 2026

किया ने अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी को पूरी तरह से री-डिजाइन किया है. नाम है सेल्टॉस 2026. इसका मॉडल अब पहले से कहीं ज्यादा स्मार्ट दिखाई देता है. शानदार परफॉरमेंस के लिए इसमें 1.5L टर्बो पेट्रोल इंजन है जो 160 PS की पावर और 253 Nm का टॉर्क जनरेट करता है.

खास बातों में शामिल हैं 30-इंच की ट्रिनिटी डिस्प्ले और लेवल 2 ADAS की शानदार तकनीकी. किया सेल्टॉस 2026 की शुरुआती कीमत ₹10.99 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है.

हुंडई वैन्यू 2026

अगर आपका बजट थोड़ा कम है लेकिन आप प्रीमियम फीचर्स चाहते हैं, तो नई वैन्यू 2026 आपके लिए बेस्ट है. इसमें 1.0L टर्बो पेट्रोल और 1.5L डीजल इंजन का ऑप्शन मिलता है. यह शहर के ट्रैफिक और हाईवे दोनों के लिए फिट है. इसकी कीमत ₹8.00 लाख से शुरू होकर ₹15.69 लाख (एक्स शोरूम) है.

Advertisement

किसे चुनें?

अगर आपको रफ-एंड-टफ लुक, ज्यादा स्पेस और पुरानी यादों वाला फील चाहिए तो टाटा सिएरा की तरफ जा सकते हैं. वहीं अगर आप लग्जरी फीचर्स, शानदार टेक्नोलॉजी और दमदार हाईवे परफॉरमेंस के शौकीन हैं, तो किया सेल्टॉस को अपने घर ले आएं. हुंडई वैन्यू के लिए आप कम बजट में बेहतरीन माइलेज और स्मार्ट फीचर्स वाली कॉम्पैक्ट एसयूवी का ऑप्शन फाइनल कर सकते हैं.

Featured Video Of The Day
NCERT के 'भ्रष्टाचार' वाले चैप्पटर पर क्यों भड़के जस्टिस सुधीर सक्सेना?Ashish Bhargava से खास बातचीत