Tata Punch EV facelift हुई लॉन्च, जानिए कीमत से लेकर सभी खास फीचर्स तक

इस New Punch.ev में पांच वेरिएंट्स और हैं जैसे Smart (9.69 लाख), Smart+ (10.29 से 10.89 लाख), Adventure (11.59 लाख),  Empowered (12.29 लाख), और Empowered+S (12.59 लाख). 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

TATA ने अपनी पॉपुलर इलेक्ट्रिक SUV Punch.ev का नया अवतार लॉन्च कर दिया है. नई Punch.ev की शुरुआती कीमत ₹9.69 लाख (एक्स-शोरूम, मुंबई) रखी गई है. नई Punch.ev को खासतौर पर उन ग्राहकों के लिए डिजाइन किया गया है जो अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार बजट में खरीदना चाहते हैं. कंपनी ने इसकी कीमत किफायती रखने के साथ-साथ रेंज, चार्जिंग और बैटरी की चिंता को भी कम करने की कोशिश की है. चलिए बताते हैं Punch.ev से जुड़ी और खास बातें.

Punch.ev की बैटरी
नई Punch.ev में 40 kWh की बड़ी LFP बैटरी दी गई है, जो लगभग 355 किलोमीटर की ड्राइविंग रेंज देती है. ARAI के अनुसार इसकी सर्टिफाइड रेंज 468 किलोमीटर तक है. इस SUV के साथ कंपनी लाइफटाइम हाई वोल्टेज बैटरी वारंटी दे रही है, जो अनलिमिटेड किलोमीटर तक मान्य होगी. इसके अलावा 30 kWh बैटरी पैक का विकल्प भी उपलब्ध होगा. 

Punch.ev का चार्जिंग सपोर्ट
Punch.ev फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है. बैटरी 20 प्रतिशत से 80 प्रतिशत तक सिर्फ 26 मिनट में चार्ज हो सकती है. इतना ही नहीं, सिर्फ 15 मिनट की चार्जिंग में लगभग 135 किलोमीटर की रेंज मिल सकती है. IRA.ev ऐप के जरिए ग्राहक रियल टाइम में चार्जर की उपलब्धता देख सकते हैं और पेमेंट भी कर सकते हैं. इसके अलावा ‘.ev Verified' नेटवर्क के तहत 500 शहरों में 2,500 से ज्यादा भरोसेमंद फास्ट चार्जिंग पॉइंट्स उपलब्ध हैं. 

Punch.ev की कीमत
बता दें, कंपनी ने Punch.ev का BaaS (Battery as a Service) विकल्प भी दिया है, जिसे ग्राहक ₹6.49 लाख की शुरुआती कीमत पर कार खरीद सकते हैं और बैटरी के लिए ₹2.6 प्रति किलोमीटर के हिसाब से EMI दे सकते हैं. 

Advertisement

इस New Punch.ev में पांच वेरिएंट्स और हैं जैसे Smart (9.69 लाख), Smart+ (10.29 से 10.89 लाख), Adventure (11.59 लाख),  Empowered (12.29 लाख), और Empowered+S (12.59 लाख).

Featured Video Of The Day
Iran-Israel War: Saudi से Strait of Hormuz के रास्ते कच्चा तेल लेकर India पहुंचा Ship | Oil Crisis
Topics mentioned in this article