Tata Punch EV Facelift: ऐसी होगी नई इलेक्ट्रिक पंच! जानें कीमत, फीचर्स, परफॉरमेंस के बारे में, मिलेगी पूरी जानकारी

Tata Punch EV Facelift: अगर आप भी एक शानदार इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मन बना रहे हैं, तो थोड़ा रुकिए बेहतर हो सकता है. फरवरी 2026 में आने वाली यह नई पंच EV आपकी उम्मीदों पर खरी उतर सकती है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

Tata Punch EV Facelift: ऑटोमोबाइल मार्केट में इलेक्ट्रिक गाड़ियों का दबदबा बढ़ता जा रहा है. इस रेस में टाटा मोटर्स हमेशा एक कदम आगे रहती है. हाल ही में अपनी पॉपुलर टाटा पंच के पेट्रोल वर्जन को अपडेट करने के बाद, अब कंपनी इसके इलेक्ट्रिक अवतार यानी टाटा पंच EV का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च करने की तैयारी में है. रिपोर्ट्स की मानें तो यह गाड़ी फरवरी 2026 के आखिरी हफ्तों में सड़कों पर दिखाई दे सकती है.

क्या होगा नया?

टाटा पंच EV फेसलिफ्ट में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं जो इसे कहीं ज्यादा प्रीमियम बनाएंगे. नई क्लोज्ड ग्रिल और कनेक्टेड LED DRLs इसे एक फ्यूचरिस्टिक लुक देंगी. रिपोर्ट्स में बताया है कि कार के फ्रंट और रियर बंपर को री-डिजाइन किया गया है. साथ ही साइड प्रोफाइल के लिए कंपनी इसमें नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स भी जोड़ सकती है.

कैसा रहेगा कैबिन?

सिर्फ बाहर से ही नहीं, कार के अंदर भी बड़े बदलाव होने जा रहे हैं. अब इसमें 12.3-इंच का बड़ा फ्लोटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिल सकता है. वहीं, म्यूजिक लवर्स के लिए इसमें Harman Kardon का बेहतरीन साउंड सिस्टम दिया जा सकता है. सनरूफ की बात करें तो पहली बार पंच EV में पैनोरमिक सनरूफ मिलने की उम्मीद है, जो इसे सेगमेंट में सबसे खास बना देगा.

रेंज और परफॉरमेंस

फिलहाल टाटा पंच EV दो बैटरी ऑप्शन्स के साथ आती है. 25 kWh बैटरी, जो करीब 265 किमी की रेंज देती है. इसके अलावा 35 kWh बैटरी, जो 365 किमी तक का सफर तय करती है. माना जा रहा है कि फेसलिफ्ट मॉडल में भी यही बैटरी पैक जारी रहेंगे, लेकिन सॉफ्टवेयर अपडेट के जरिए इनकी एफिशिएंसी बढ़ाई जा सकती है.

कितनी रह सकती है कीमतें?

इन सभी प्रीमियम फीचर्स और नए डिजाइन के साथ, टाटा पंच EV फेसलिफ्ट की कीमतों में थोड़ा इजाफा देखने को मिल सकता है. अभी की बात करें तो इसकी शुरुआती कीमत ₹9.99 लाख (एक्स-शोरूम) है.

एक बात तो साफ है कि अगर आप भी एक शानदार इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मन बना रहे हैं, तो थोड़ा रुकिए बेहतर हो सकता है. फरवरी 2026 में आने वाली यह नई पंच EV आपकी उम्मीदों पर खरी उतर सकती है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
20 किलो चांदी और इतना Gold, Retired Officer के घर क्या मिला Kallepalli Srinivasa Rao