Skoda ने अपनी फ्लैगशिप 7-सीटर इलेक्ट्रिक SUV 'Peaq' का पहला ऑफिशियल लुक दुनिया के सामने रख दिया है. अगर आप भी एक ऐसी इलेक्ट्रिक कार का इंतजार कर रहे थे जो स्पेस में महाराजा हो और लुक में किसी स्पेसशिप जैसी दिखे, तो आपका इंतजार खत्म होने वाला है. आइए जानते हैं कि इस आने वाली गाड़ी में क्या कुछ खास होने वाला है.
मॉडर्न सॉलिड डिजाइन
इस SUV को स्कोडा की नई 'Modern Solid' डिजाइन फिलॉसफी पर तैयार किया गया है. इसका मतलब यह है कि कार का लुक बेहद बोल्ड और मजबूत है, लेकिन इसमें फालतू की चीजें नहीं जोड़ी गई हैं. इसके कट्स और शार्प लाइन्स इसे सड़क पर एक सॉलिड लुक देते हैं.
Renault Duster 1.0 Turbo के माइलेज ने मचाया तहलका, 1 लीटर पेट्रोल में चलेगी इतने किलोमीटर!
सामने का लुक
Skoda Peaq के फ्रंट में एक बहुत ही अनोखा बदलाव किया गया है. इसमें आपको बहुत पतली T-शेप वाली LED हेडलाइट्स देखने को मिलेंगी. इसके साथ ही इसमें एक ग्लॉस-ब्लैक चेहरा (Tech-Deck Face) दिया गया है, जो एक कनेक्टिंग लाइट एलिमेंट के साथ आता है. यह रात के समय एक शानदार लूप जैसा लुक तैयार करता है जो दूर से ही चमक उठेगा.
साइड प्रोफाइल और कमाल की बनावट
अगर आप इसे साइड से देखेंगे तो इसकी ऊंची शोल्डर लाइन और चौड़े डी-पिलर्स इसकी मजबूती दिखाते हैं. सबसे मजेदार बात यह है कि इसमें फ्लश-फिटिंग डोर हैंडल्स दिए गए हैं, जो बॉडी के अंदर ही फिट रहते हैं और गेट खोलते समय बाहर आते हैं. इससे गाड़ी की हवा काटने की क्षमता (Aerodynamics) बेहतर होती है और गाड़ी की रेंज भी बढ़ती है.
Tata कार खरीदने का इससे सुनहरा मौका नहीं! Nexon, Punch और Curvv EV पर 3.35 लाख तक की छूट
7 लोगों के बैठने की राजा जैसी व्यवस्था
यह स्कोडा के पोर्टफोलियो की सबसे बड़ी बैटरी-इलेक्ट्रिक गाड़ियों में से एक होने वाली है. इसमें तीन लाइनों में सीटें दी जाएंगी, जिसमें आराम से 7 लोग बैठ सकते हैं. बड़े परिवारों के लिए यह गाड़ी एक परफेक्ट चॉइस बनने वाली है, जहां स्पेस की कोई कमी नहीं होगी.
गाड़ी का बैक लुक
गाड़ी का पिछला हिस्सा भी उतना ही खूबसूरत है जितना कि सामने का. पीछे की तरफ भी आपको T-शेप की टेल-लाइट्स मिलेंगी जो आपस में जुड़ी हुई हैं. स्कोडा के एक्सटीरियर डिजाइन हेड कार्ल नेहोल्ड का कहना है कि यह कार इलेक्ट्रिक युग में स्कोडा की नई पहचान है. इसके फीचर्स और पावरट्रेन की बाकी सभी जानकारियां 23 जून को सामने आएंगी, जिसके लिए पूरी दुनिया की नजरें टिकी हुई हैं.