Renault Car Discounts Feb 2026: आप इस साल नई कार खरीदने का मन बना रहे हैं, तो फरवरी का महीना आपके लिए खुशियों की सौगात लेकर आया है. रेनो इंडिया ने बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने और ग्राहकों को लुभाने के लिए अपने पॉपुलर मॉडल्स पर बंपर डिस्काउंट का ऐलान कर दिया है. चाहे वो स्टाइलिश एसयूवी किगर हो, स्पेसियस 7-सीटर ट्राइबर हो या फिर मिडिल क्लास की पसंदीदा क्विड, इस महीने हर कार पर बचत ही बचत है.
दरअसल रेनो कंपनी अपनी कारों पर 73,500 तक के टोटल डिस्काउंट दे रही है. पर ध्यान रहे, यह ऑफर केवल 28 फरवरी 2026 तक ही है.
1. रेनो किगर
रेनो की सबसे हॉट-सेलिंग कॉम्पैक्ट एसयूवी किगर पर इस महीने सबसे बड़ा डिस्काउंट मिल रहा है. अगर आप इसका टर्बों CVT वेरिएंट चुनते हैं, तो आप पूरे 73,500 की सेविंग कर सकते हैं. जिसमें आपको-
- कैश डिस्काउंट: ₹48,500 तक
- एक्सचेंज बोनस: ₹15,000
- लॉयल्टी बेनिफिट: ₹10,000 (पुराने रेनो ग्राहकों के लिए) शामिल है.
2. रेनो ट्राइबर
भारत की किफायती और सेफ 7-सीटर कारों में शुमार ट्राइबर पर भी फरवरी में शानदार डील्स मिल रही हैं. इसके टेक्नो और इमोशन वेरिएंट्स पर ग्राहक 55 हजार तक का फायदा उठा सकते हैं. जिसमें शामिल हैं-
- कैश डिस्काउंट: ₹30,000 तक
- एक्सचेंज बोनस: ₹15,000
- लॉयल्टी बोनस: ₹10,000
- एक्स्ट्रा बेनिफिट: नॉन-CNG वेरिएंट्स के साथ कंपनी 3 साल का मुफ्त AMC पैकेज भी दे रही है, जिससे आपकी सर्विसिंग का खर्च भी बच जाएगा.
3. रेनो क्विड
शहर की सड़कों के लिए परफेक्ट मानी जाने वाली क्विड पर टोटल 45 हजार तक के बेनिफिट्स मिल रहे हैं. इसमें 20 हजार का कैश डिस्काउंट, 15 हजार का एक्सचेंज बोनस के साथ 10 हजार का लॉयल्टी बेनिफिट मिल रहा है. साथ ही अगर आप अपनी पुरानी कार कबाड़ में देते हैं, तो एक्सचेंज बोनस की जगह 25 हजार रुपये तक का स्क्रैपेज फायदा ले सकते हैं.
स्क्रैपेज पॉलिसी का उठाएं फायदा
रेनो अपनी कारों पर स्क्रैपेज पॉलिसी का फायदा ग्राहकों को दे रही है. यानी अगर आपके पास कोई पुरानी गाड़ी है, जिसे आप डिस्कार्ड करना चाहते हैं, तो आप एक्सचेंज बोनस के मुकाबले ज्यादा फायदा पा सकते हैं. हालांकि, एक्सचेंज बोनस और स्क्रैपेज बेनिफिट को एक साथ नहीं लिया जा सकता.
क्यों खरीदें फरवरी में?
एक्सपर्ट्स का मानना है कि ऑटोमोबाइल सेक्टर में साल की शुरुआत में अक्सर कीमतें बढ़ती हैं, लेकिन रेनो ने डिस्काउंट देकर ग्राहकों को राहत दी है. इसके अलावा, कंपनी आसान फाइनेंस स्कीम्स और कम ब्याज दरों के ऑप्शन भी दे रही है, जिससे आपकी ईएमआई (EMI) का बोझ कम हो जाएगा. तो जरा डेडलाइन याद रखें. यह सभी ऑफर्स केवल 28 फरवरी 2026 तक के लिए ही सीमित हैं. फिर देर किस बात की? अपनी ड्रीम कार को घर लाने का इससे बेहतर मौका फिर नहीं मिलेगा.














