Nissan Gravite हुई लॉन्च, कम कीमत में इस शानदार 7 सीटर कार में मिलेंगे प्रीमियम फीचर्स

Nissan Gravite में 1.0 लीटर का 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 72 हॉर्सपावर और 96Nm टॉर्क देता है. यह इंजन 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड AMT गियरबॉक्स के साथ उपलब्ध है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

Nissan ने भारत में अपनी नई कॉम्पैक्ट एमपीवी Nissan Gravite लॉन्च कर दी है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.65 लाख रुपये रखी गई है, जो पहले 5,000 ग्राहकों के लिए लागू होगी. इस कार की बुकिंग अब शुरू हो चुकी है. Gravite उसी CMF-A+ प्लेटफॉर्म पर बनी है, जिस पर Renault Triber तैयार की गई है, लेकिन डिजाइन और कुछ फीचर्स में इसे अलग पहचान देने की कोशिश की गई है.

Nissan Gravite की कीमत
Nissan Gravite की कीमत 5.65 लाख रुपये से लेकर 8.93 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है. यह पेट्रोल मैनुअल और पेट्रोल AMT दोनों ऑप्शन में उपलब्ध है. कंपनी इस कार के साथ 3 साल या 1 लाख किलोमीटर की स्टैंडर्ड वारंटी दे रही है, जिसे बढ़ाकर 10 साल या 2 लाख किलोमीटर तक किया जा सकता है. पहले 5,000 ग्राहकों को पहले पांच साल तक जीरो सर्विस कॉस्ट का लाभ भी मिलेगा. साथ ही फाइनेंस और अपग्रेड से जुड़े खास फायदे भी दिए जाएंगे.

Nissan Gravite का एक्सटीरियर डिजाइन
डिजाइन के मामले में Gravite काफी हद तक Triber से मिलती-जुलती है. इसमें अलग तरह के DRL सिग्नेचर, नया हनीकॉम्ब पैटर्न वाला ग्रिल, C-शेप सिल्वर इंसर्ट वाले बंपर, यूनिक व्हील डिजाइन और बोनट व टेलगेट पर ‘GRAVITE' की ब्रांडिंग दी गई है.

Nissan Gravite के कलर्स
यह कार Forest Green, Onyx Black, Blade Silver, Snow White और Metallic Grey जैसे अलग-अलग रंगों में उपलब्ध है. इसके अलावा 1,001 यूनिट की लिमिटेड Launch Edition भी पेश की गई है, जिसमें नारंगी रंग के एक्सेंट और टायर पर सफेद डेकल्स दिए गए हैं, जो इसे और स्पोर्टी लुक देते हैं.

Nissan Gravite के फीचर्स
कार का इंटीरियर काफी हद तक Triber जैसा ही है, लेकिन इसमें अलग रंग थीम और कुछ खास ट्रिम दिए गए हैं. डैशबोर्ड डिजाइन सिंपल और प्रैक्टिकल है, जिसमें फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील, क्लाइमेट कंट्रोल नॉब्स और कई स्टोरेज स्पेस दिए गए हैं. हाई वेरिएंट में 8 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 7 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले मिलता है. इसके अलावा वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto, पुश-बटन स्टार्ट, क्रूज़ कंट्रोल, ऑटोमैटिक LED हेडलैंप, रेन सेंसिंग वाइपर, 6 एयरबैग, रियर AC वेंट, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, पार्किंग सेंसर, रिवर्स कैमरा और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं. Launch Edition में JBL साउंड सिस्टम, ड्यूल चैनल डैशकैम, एंबियंट लाइटिंग और एयर प्यूरीफायर जैसे अतिरिक्त फीचर्स मिलते हैं.

Nissan Gravite का माइलेज
Nissan Gravite में 1.0 लीटर का 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 72 हॉर्सपावर और 96Nm टॉर्क देता है. यह इंजन 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड AMT गियरबॉक्स के साथ उपलब्ध है. कंपनी के अनुसार मैनुअल वेरिएंट में यह कार लगभग 19.3 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है, जबकि AMT वर्जन में करीब 19.6 किमी प्रति लीटर का माइलेज मिल सकता है. जल्द ही कंपनी इस इंजन के साथ डीलर-फिट CNG किट भी उपलब्ध कराएगी, हालांकि यह केवल मैनुअल वर्जन में ही मिलेगी.

Advertisement
Featured Video Of The Day
क्या AI छीन लेगा आपका काम? Munish Devgan के साथ Microsoft India Head Puneet Chandok की खास बातचीत
Topics mentioned in this article