Tata Punch EV Facelift: नए अवतार में बिजली गिराने आ रही है टाटा की ये धाकड़ SUV, लुक देखकर हो जाएंगे फिदा!

Tata Punch EV Facelift: अगर आप एक ऐसी इलेक्ट्रिक कार की तलाश में हैं जो शहर में चलाने में आसान हो, फीचर्स में नंबर-1 हो और दिखने में स्टाइलिश, तो 20 फरवरी तक का इंतजार आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Tata Punch EV Facelift: इलेक्ट्रिक गाड़ियों के बाजार में अपनी धाक जमाने के बाद टाटा मोटर्स एक बार फिर धमाका करने को तैयार है. कंपनी ने अपनी सबसे पॉपुलर माइक्रो एसयूवी पंच ईवी के नए फेसलिफ्ट वर्जन से पर्दा उठा दिया है. 20 फरवरी को लॉन्च होने वाली इस कार में ऐसे बदलाव किए गए हैं कि आप इसे देखते ही रह जाएंगे.

खास बातें

  • नई Punch EV को पहले से कहीं ज्यादा स्लीक और मॉडर्न बनाया गया है.
  • हेडलाइट्स के बीच की काली पट्टी को हटाकर अब एक क्लीन क्लोज्ड-ऑफ ग्रिल दी गई है.
  • कार के सामने अब एक LED लाइट बार है जो दोनों DRLs को जोड़ता है, जिससे इसे एक प्रीमियम लुक मिलता है.
  • नेक्सन EV के जैसे नए एयरो-ऑप्टिमाइज्ड अलॉय व्हील्स पंच में दिए हैं.

कैसा है केबिन?

पंच ईवी में अब 12.3 इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिल सकता है. इसके अलावा 360-डिग्री कैमरा, वेंटिलेटेड सीट्स, वायरलेस चार्जर और सनरूफ जैसे फीचर्स इसे अपनी सेगमेंट की सबसे लोडेड कार बनाते हैं.

रेंज और पावर 

नई Punch EV में बैटरी के दो ऑप्शन मिलते रहेंगे, जिसमें 25 kWh पैक जो 265 किमी की रेंज के साथ है और 35 kWh पैक जो 365 किमी की लंबी रेंज देगा. 

कीमत और मुकाबला

फिलहाल पंच ईवी की शुरुआती कीमत लगभग 9.99 लाख रुपये है, लेकिन नए फीचर्स के साथ फेसलिफ्ट वर्जन की कीमत में थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है. इसका सीधा मुकाबला बाजार में मौजूद एमजी Comet और सिट्रॉन eC3 जैसी गाड़ियों से होगा.

Featured Video Of The Day
Bangladesh Hindus Attacked: बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार, RSS Chief क्या बोले? | Syed Suhail