सिंगल चार्ज में 540 किमी, धमाकेदार लुक, ऐसी है मारुति की पहली इलेक्ट्रिक कार, कितने में आएगी आपके घर?

Maruti Suzuki New E Vitara: मारुति सुजुकी ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी ई विटारा को भारत में लॉन्च कर दिया है. बैटरी-एज-ए-सर्विस मॉडल के तहत इसकी शुरुआती कीमत ₹10.99 लाख रखी गई है. यह कार 543 किमी की धांसू रेंज और हाई-टेक फीचर्स से लैस है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

Maruti Suzuki New E Vitara: मारुति सुजुकी दीवानों के लिए बड़ी खुशखबरी आज आ गई. ग्राहक लंबे समय से कंपनी की पहली ईवी का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, जो आज पूरा हुआ. कंपनी ने अपनी मोस्ट अवेटेड ई विटारा को भारतीय बाजार में उतार दिया है. सबसे खास बात BaaS मॉडल की रही, जो आम आदमी के लिए ईवी का सपना पूरा करने में मदद कर सकता है. इस खबर में कीमत से लेकर फीचर्स के साथ BaaS मॉडल के बारे में पूरी जानकारी देते हैं. 

maruti suzuki new e vitara

क्या है BaaS मॉडल

मारुति ने ई विटारा को बैटरी-एज-ए-सर्विस मॉडल के साथ मार्केट में उतारा है. इसमें ग्राहक को बैटरी की पूरी कीमत एक साथ नहीं देनी होगी, बल्कि बैटरी के इस्तेमाल के बेस पर किराया (लगभग 3.99 रुपये प्रति किमी) देना होगा. इस मॉडल में कार की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत सिर्फ 10.99 लाख रुपये रखी गई है. मारुति का यह अनोखा कदम ईवी को आम आदमी की पहुंच में लाने के लिए मास्टरस्ट्रोक माना जा रहा है.

बैटरी और रेंज

ई विटारा को दो बैटरी पैक ऑप्शन के साथ पेश किया गया है. इसका छोटा पैक 49kWh का है, जबकि लॉन्ग डिस्टेंस के लिए 61kWh का बड़ा बैटरी पैक मौजूद है. रेंज की बात करें तो बड़ा पैक सिंगल चार्ज पर 543 किमी तक की रेंज देगा.

maruti suzuki new e vitara electric

डिजाइन ऐसा कि मुड़-मुड़ कर देखेंगे लोग

डिजाइन के मामले में ई विटारा काफी हद तक eVX कांसेप्ट जैसी ही दिखती है. इसमें 18-इंच के एरो-ऑप्टिमाइज्ड अलॉय व्हील्स, ट्राई-एलईडी डीआरएल और एक मस्कुलर लुक दिया गया है. इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 180mm है, जो भारतीय सड़कों के लिए एकदम सटीक है.

प्रीमियम इंटीरियर और लग्जरी फीचर्स

  • 10.25 इंच का डिजिटल डिस्प्ले और 10.1 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम.
  • वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और 10-वे पावर एडजस्टेबल ड्राइवर सीट.
  • पैनोरमिक सनरूफ और वायरलेस चार्जिंग.
  • सेफ्टी के लिए 7 एयरबैग्स और लेवल 2 ADAS जैसे फीचर्स शामिल हैं.
  • इसे भारत NCAP क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है, जो इसे मारुति की सेफ गाड़ियों में से एक बनाती है.

किससे होगी टक्कर?

मारुति ई विटारा एमजी ZS ईवी, टाटा कर्व और आने वाली हुंडई क्रेटा ईवी से होगा. कंपनी ने इसक शानदार कार के लिए बुकिंग शुरू कर दी है. ग्राहक 21 हजार रुपये देकर इसे बुक कर सकते हैं. 

Featured Video Of The Day
Bangladesh PM Oath Ceremony: Tarique Rahman ने बांग्लादेश में PM पद की शपथ ली | Breaking News