Maruti ने लगा दी ऑफर्स की झड़ी! 1.35 लाख तक सस्ती हुईं कारें, Alto से Swift तक पर छूट

Maruti Suzuki का सितंबर धमाका ऑफर शुरू हो गया है. इस ऑफर के दौरान, WagonR से लेकर Alto K10 तक पर बंपर छूट दी जा रही है. आइए आपको Arena कारों के फेस्टिव ऑफर्स के बारे में बताते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
Swift

Maruti Suzuki September Offers: अगर आप नई कार खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है. Maruti Suzuki ने सितंबर 2026 डिस्काउंट ऑफर्स जारी कर दिए हैं. भारतीय पैसेंजर व्हीकल मार्केट में फेस्टिव सीजन की शुरुआत के साथ ही Arena नेटवर्क के कई मॉडल्स पर आकर्षक फायदे दिए जा रहे हैं. इससे आप काफी कम कीमत पर Maruti Suzuki को खरीद सकते हैं. आप कंज्यूमर डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, लॉयल्टी/अपग्रेड बेनिफिट्स सेल्स ऑफर्स के जरिए इन डील्स का फायदा उठा सकते हैं.

Victoris पर सबसे बड़ा डिस्काउंट

सितंबर महीने का सबसे बड़ा ऑफर Maruti Suzuki Victoris पर उपलब्ध है. इसके पेट्रोल और CNG दोनों वर्जन्स पर अधिकतम 85 हजार रुपये तक के बेनिफिट्स मिल रहे हैं. जबकि Strong Hybrid वैरिएंट पर 1.35 लाख रुपये तक का काफी बड़ा डिस्काउंट दिया जा रहा है.

Victoris Strong Hybrid के ऑफर स्ट्रक्चर में 20 हजार रुपये का कंज्यूमर बेनिफिट शामिल है. इसके साथ एक्सचेंज, लॉयल्टी/अपग्रेड और स्क्रैपेज से जुड़े एडिशनल इंसेंटिव दिए जा रहे हैं. हालांकि, फाइनल अमाउंट इस बात पर निर्भर करेगा कि खरीदार किन स्कीम्स के लिए एलिजिबल है. फेस्टिव सीजन के दौरान पुरानी कार एक्सचेंज या अपग्रेड करने की सोच रहे ग्राहकों के लिए ये ऑफर Strong Hybrid को काफी किफायती विकल्प बना देता है.

WagonR पर भी ऑफर

WagonR

मारुति सुजुकी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में से एक WagonR पर भी इस महीने शानदार डिस्काउंट दिया जा रहा है. WagonR पेट्रोल पर 57,500 रुपये तक के कुल फायदे मिल रहे हैं. जिसमें एलिजिबल वैरिएंट्स पर 30,000 रुपये तक का कंज्यूमर ऑफर और एक्सचेंज जैसे इंसेंटिव शामिल हैं. वहीं WagonR CNG पर अधिकतम 47,500 रुपये तक के फायदे दिए जा रहे हैं. 

Advertisement

Alto K10 पर भी छूट

Alto K10

एंट्री-लेवल कार Alto K10 पर वैरिएंट के हिसाब से अलग-अलग ऑफर स्ट्रक्चर तय किए गए हैं. Alto K10 LXI पेट्रोल पर सबसे ज्यादा 52,500 रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं. इसके अन्य पेट्रोल वैरिएंट्स पर 42,500 रुपये तक और Alto K10 CNG पर 37,500 रुपये तक के ऑफर्स उपलब्ध हैं. Alto K10 LXI के लिए ऑफर लिस्ट में 25,000 रुपये का कंज्यूमर ऑफर दिया गया है. जिसके साथ एलिजिबिलिटी के अनुसार एक्सचेंज, PCM, स्क्रैपेज और इंस्टीट्यूशनल स्कीम्स का लाभ उठाया जा सकता है.

S-Presso और Celerio पर भी डिस्काउंट

Maruti Suzuki S-Presso पेट्रोल पर सितंबर 2026 में 37,500 रुपये तक के बेनिफिट्स मिल रहे हैं. इस पैकेज में 10 हजार का कंज्यूमर ऑफर शामिल है. इसके अलावा एलिजिबल एक्सचेंज, PCM, स्क्रैपेज और इंस्टीट्यूशनल बेनिफिट्स जोड़े जा सकते हैं. जबकि Celerio पर काफी सीधा और सरल ऑफर स्ट्रक्चर रखा गया है. इसके तहत एलिजिबल फ्यूल और ट्रांसमिशन ऑप्शन्स पर 42,500 रुपये तक के फायदे दिए जा रहे हैं. इसमें डायरेक्ट कंज्यूमर ऑफर 15 हजार रुपये का है, जबकि बाकी फायदे एक्सचेंज और अन्य स्कीम्स के जरिए लिए जा सकते हैं.

Advertisement

Swift पर 45 हजार तक की छूट

हाल ही में लॉन्च हुई नई Maruti Swift पेट्रोल पर सितंबर के दौरान 45,000 रुपये तक के ऑफर्स मिल रहे हैं. पेट्रोल मॉडल पर 15 हजार का कंज्यूमर ऑफर है. इसके साथ एक्सचेंज और इंस्टीट्यूशनल बेनिफिट्स शामिल हैं. वहीं Swift CNG पर अधिकतम 30 हजार रुपये तक के फायदे दिए जा रहे हैं. हालांकि, सितंबर स्कीम में इसके लिए कोई डायरेक्ट कंज्यूमर कैश ऑफर लिस्ट नहीं किया गया है.

नोट: अलग-अलग स्कीम्स शर्तों के अधीन हो सकती हैं और सभी को एक साथ क्लब नहीं किया जा सकता है. इसके अलावा ऑफर्स वैरिएंट, गाड़ी की उपलब्धता, डीलर, लोकेशन और ग्राहक की एलिजिबिलिटी के आधार पर बदल सकते हैं. बुकिंग करने से पहले खरीदारों को अपने नजदीकी ऑथराइज्ड Maruti Suzuki डीलरशिप पर जाकर फाइनल ऑफर्स की पुष्टि जरूर कर लेनी चाहिए.

Featured Video Of The Day
बिहार में गंगा नदी का रौद्र रूप, 378 गांव डूबे! UP में कहां-कहां आई बाढ़

Topics mentioned in this article
Maruti Suzuki
Maruti Suzuki Offers
Maruti Suzuki Wagonr
Alto K10
Maruti Suzuki Swift