भारत में अब SUV Mahindra Thar को खरीदना पहले से थोड़ा महंगा हो गया है. क्योंकि Mahindra & Mahindra ने अपनी इस Thar SUV की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है. नई कीमतें 6 अप्रैल से लागू हो चुकी हैं और कुल मिलाकर कीमतों में करीब 2.5% तक का इजाफा किया गया है. इसका मतलब है कि कुछ वेरिएंट्स अब ₹43,500 तक महंगे हो गए हैं.
वेरिएंट के अनुसार कितना बढ़ा दाम?
महिंद्रा थार के लगभग सभी वेरिएंट्स की कीमतों में बदलाव किया गया है, लेकिन हर मॉडल पर बढ़ोतरी अलग-अलग है. LXT 4WD 2.2 डीजल ऑटोमैटिक वेरिएंट में सबसे ज्यादा ₹43,500 की बढ़ोतरी हुई है. वहीं, LXT 4WD 2.0 पेट्रोल ऑटोमैटिक वेरिएंट की कीमत ₹41,500 तक बढ़ गई है. अगर आप मैन्युअल डीजल वेरिएंट लेना चाहते हैं, तो आपको ₹39,500 ज्यादा देने होंगे. इसी तरह पेट्रोल मैन्युअल वेरिएंट ₹37,500 महंगा हुआ है.
कुछ वेरिएंट्स जैसे LXT 2WD 1.5 डीजल और LXT 4WD 2.0 पेट्रोल में ₹30,500 की समान बढ़ोतरी की गई है. इससे साफ है कि हर वेरिएंट पर कीमतों का असर अलग-अलग तरीके से पड़ा है.
ये भी पढ़ें - मार्च में Kia, Hyundai ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, इतनी कारें बिकीं कि कंपनियां भी हैरान!
बेस मॉडल की कीमत में नहीं हुआ बदलाव
हालांकि ज्यादातर वेरिएंट महंगे हो गए हैं, लेकिन एक राहत की बात यह है कि बेस मॉडल की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है. AXT 2WD 1.5 डीजल मैन्युअल वेरिएंट अभी भी ₹9.99 लाख (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है. इससे बजट में SUV खरीदने वाले ग्राहकों को थोड़ी राहत मिलती है.
दूसरी बार बढ़ी कीमत
पिछले तीन महीनों में यह दूसरी बार कीमत बढ़ाई गई है. इससे पहले भी कंपनी ने इस SUV की कीमत में ₹20,000 तक का इजाफा किया था. यानी कुल मिलाकर हाल के समय में थार की कीमत में लगातार बढ़ोतरी देखी गई है.














