पुराने क्लासिक लुक में आएगी नई Jaguar EV! सितंबर 2026 में होगा बड़ा धमाका

Jaguar की पहचान दो चीजों में है, शानदार परफॉर्मेंस और प्रीमियम कम्फर्ट. यही दोनों खूबियां नई इलेक्ट्रिक GT में भी देखने को मिलेंगी.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Jaguar अपनी नई ऑल-इलेक्ट्रिक फोर-डोर GT कार को सितंबर 2026 में ग्लोबली लॉन्च करने जा रही है. यह कार सिर्फ एक नई इलेक्ट्रिक गाड़ी नहीं होगी, बल्कि इसमें कंपनी की पुरानी विरासत और मॉडर्न टेक्नोलॉजी का शानदार मिश्रण देखने को मिलेगा. Jaguar ने इस नई कार को डिजाइन करते समय पूरी तरह से नए तरीके से शुरुआत नहीं की, बल्कि अपने पुराने और आइकॉनिक मॉडल्स से इंस्पिरेशन ली है. कंपनी के इंजीनियर्स ने Jaguar E-Type, XJS और XJ Series जैसी क्लासिक कारों को चलाकर उनके ड्राइविंग एक्सपीरिएंस को समझा.

कंपनी के अनुसार, Jaguar की पहचान दो चीजों में है, शानदार परफॉर्मेंस और प्रीमियम कम्फर्ट. यही दोनों खूबियां नई इलेक्ट्रिक GT में भी देखने को मिलेंगी. नई Jaguar GT में जबरदस्त परफॉर्मेंस मिलने वाली है. इसमें कंपनी अपना खुद का ट्राई-मोटर सेटअप दे सकती है, जो 1000bhp से ज्यादा पावर और 1300Nm टॉर्क जनरेट करेगा. इसके साथ एडवांस टॉर्क वेक्टरिंग सिस्टम होगा, जो कुछ ही मिलीसेकंड में रिस्पॉन्स दे सकता है.

इसके अलावा, इस कार में एयर सस्पेंशन और एक्टिव डैम्पर्स जैसे फीचर्स होंगे, जिससे ड्राइविंग स्मूद और आरामदायक बनेगी. यानी यह कार सिर्फ तेज ही नहीं होगी, बल्कि लंबी दूरी के सफर के लिए भी बेहद आरामदायक रहेगी.

हालांकि यह एक इलेक्ट्रिक कार है, लेकिन इसका डिजाइन पूरी तरह से मॉडर्न EV जैसा नहीं होगा. इसमें क्लासिक Jaguar स्टाइल को बरकरार रखा जाएगा, जैसे लंबा बोनट और लो रूफलाइन. यह डिजाइन पुराने मॉडल्स की याद दिलाएगा और इसे बाकी इलेक्ट्रिक कारों से अलग बनाएगा.

Advertisement

Jaguar XK120 और XJ Coupe जैसे पुराने मॉडल्स से कंपनी ने यह सीखा कि एक लग्जरी कार में सिर्फ पावर ही नहीं, बल्कि आराम और प्रीमियम फील भी जरूरी होता है. इसी वजह से नई GT में ऐसा इंटीरियर मिलेगा जो ड्राइवर को खास अनुभव देगा, आरामदायक, शांत और लग्जरी से भरपूर.

Jaguar इस नई इलेक्ट्रिक GT के जरिए अपने भविष्य की दिशा तय कर रही है. कंपनी चाहती है कि भले ही वह इलेक्ट्रिक टेक्नोलॉजी अपना रही है, लेकिन उसकी पहचान और स्टाइल वही रहे जो सालों से लोगों को पसंद आता रहा है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Syed Suhail | LPG Cylinder Price Hike: LPG Cylinder के फिर बढ़े दाम! | Bharat Ki Baat Batata Hoon
Topics mentioned in this article