हो गया बड़ा उलटफेर, Honda को पछाड़ ये देसी कंपनी बनी नंबर-1, जमकर बिके स्कूटर

भारत में जुलाई 2026 में 7.98 लाख स्कूटर भेजे गए. TVS ने पहली बार Honda को पीछे छोड़ा, जबकि EV स्कूटरों की हिस्सेदारी 21 प्रतिशत रही.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
TVS Jupiter 125

Top Selling Scooters: भारत के स्कूटर बाजार ने जुलाई 2026 में जोरदार परफॉर्म किया है. देश में नौ कंपनियों ने कुल 7,98,190 स्कूटर बेचे, जो पिछले साल के मुकाबले 24 प्रतिशत ज्यादा हैं. खास बात ये रही कि TVS Motor Co ने पहली बार एक महीने की थोक बिक्री में Honda Motorcycle & Scooter India को पीछे छोड़ दिया. TVS ने जुलाई में 2,56,675 स्कूटर भेजे, जबकि Honda की बिक्री 2,33,337 यूनिट रही.

पहली बार TVS बनी सबसे बड़ी स्कूटर कंपनी

जुलाई में TVS ने 2,56,675 स्कूटर भेजे, जो जुलाई 2025 के मुकाबले 40 प्रतिशत ज्यादा हैं. वहीं Honda ने 2,33,337 यूनिट भेजीं, जिसमें सालाना आधार पर 12 प्रतिशत की गिरावट रही. दोनों कंपनियों के बीच अंतर 23,338 यूनिट का रहा. जुलाई में देश की कुल स्कूटर बिक्री 7,98,190 यूनिट रही. ये 8 लाख के आंकड़े से सिर्फ 1,810 यूनिट कम है. अक्टूबर 2025 के बाद ये किसी एक महीने में दूसरा सबसे बड़ा आंकड़ा है. अक्टूबर 2025 में 8.24 लाख से ज्यादा स्कूटर भेजे गए थे.

TVS की बाजार हिस्सेदारी जुलाई में बढ़कर 32 प्रतिशत हो गई, जो एक साल पहले 28 प्रतिशत थी. दूसरी तरफ Honda की हिस्सेदारी 41 प्रतिशत से घटकर 29 प्रतिशत रह गई.

TVS के इलेक्ट्रिक स्कूटर ने बढ़ाई बिक्री

TVS की पेट्रोल स्कूटर रेंज में Jupiter, NTorq और Zest शामिल हैं. इनकी जुलाई में कुल 1,97,289 यूनिट भेजी गईं, जो सालाना आधार पर 23 प्रतिशत ज्यादा हैं. कंपनी के इलेक्ट्रिक स्कूटर iQube और Orbiter ने 59,386 यूनिट का योगदान दिया. इनकी बिक्री में सालाना आधार पर 158 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई.

Advertisement

TVS Zest

Honda के Activa 110/125 और Dio 110/125 जैसे पेट्रोल स्कूटरों की कुल बिक्री 2,32,073 यूनिट रही, जो जुलाई 2025 की 2,65,364 यूनिट से 12 प्रतिशत कम है. Honda के Activa-e और QC1 इलेक्ट्रिक स्कूटरों ने मिलकर 1,264 यूनिट की बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल की 263 यूनिट से 467 प्रतिशत ज्यादा है. Honda ने 24 जुलाई को अपना तीसरा इलेक्ट्रिक स्कूटर QC 3 भी पेश किया था.

Suzuki, Hero और Baja ने भी किया अच्छा

घरेलू बाजार में TVS से पीछे रहने के बावजूद Honda जुलाई में भारत की सबसे बड़ी स्कूटर निर्यातक कंपनी रही. Honda ने जुलाई में 1,56,938 यूनिट का निर्यात किया, जो सालाना आधार पर 36 प्रतिशत ज्यादा है. TVS ने 53,254 स्कूटर भेजे, जिसमें 43 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई. Suzuki Motorcycle India ने जुलाई में 1,20,998 स्कूटर भेजे. इसकी बिक्री सालाना आधार पर 28 प्रतिशत बढ़ी. कंपनी की बाजार हिस्सेदारी 15 प्रतिशत रही. Suzuki Access 125 कंपनी का सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर बना हुआ है. इसके बाद Avenis और Burgman Street आते हैं. नए e-Access ने 825 यूनिट का योगदान दिया.

Advertisement

Destini 125

Hero MotoCorp ने 61,347 स्कूटर भेजे, जिसमें 33 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई. कंपनी की बाजार हिस्सेदारी 8 प्रतिशत रही. Hero के Destini 125, Pleasure और Xoom जैसे पेट्रोल स्कूटरों की कुल बिक्री 38,640 यूनिट रही. वहीं Vida इलेक्ट्रिक स्कूटरों की बिक्री 22,707 यूनिट रही, जिसमें सालाना आधार पर 102 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई. Bajaj Auto ने जुलाई में 48,684 स्कूटर भेजे. जुलाई 2025 में कंपनी ने सिर्फ 12,134 यूनिट भेजी थीं. इस तरह बिक्री में 301 प्रतिशत की जबरदस्त बढ़ोतरी हुई. Bajaj की बिक्री में 47,184 Chetak और 1,500 Yulu EV शामिल रहे. कंपनी की स्कूटर बाजार हिस्सेदारी बढ़कर 6 प्रतिशत हो गई, जो एक साल पहले 2 प्रतिशत थी.

Yamaha और Ather की भी तेज बढ़त

India Yamaha Motor ने जुलाई में 36,783 स्कूटर भेजे, जो सालाना आधार पर 53 प्रतिशत ज्यादा हैं. Fascino और Ray ZR ने मिलकर 31,945 यूनिट का योगदान दिया. Aerox 155 की बिक्री 4,544 यूनिट रही, जिसमें सालाना आधार पर 102 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई. Yamaha ने Blue Square डीलरशिप के लिए 294 EC-06 इलेक्ट्रिक स्कूटर भी भेजे. Ather Energy ने जुलाई में 31,044 स्कूटर भेजे. इसकी बिक्री में सालाना आधार पर 106 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई और बाजार हिस्सेदारी बढ़कर 4 प्रतिशत हो गई.

ये भी पढ़ें- इन गाड़ी मालिकों को सरकार दे सकती है तोहफा, उम्र सीमा 5 साल तक बढ़ाने का प्रस्ताव, होगा बंपर फायदा

Featured Video Of The Day
यूपी चुनाव से पहले संजय निषाद की आरक्षण पर मांग!

Topics mentioned in this article
Scooter
Scooter Sales
Scooter Sales In India
Honda
TVs