Hyundai Motor India Limited की पॉपुलर कॉम्पैक्ट SUV Hyundai Venue और उसका स्पोर्टी वर्जन Venue N Line को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है. यह रेटिंग बताती है कि Hyundai अपने ग्राहकों को सुरक्षित और भरोसेमंद गाड़ियां देने के लिए लगातार काम कर रही है. इन दोनों SUVs ने अलग-अलग क्रैश टेस्ट में शानदार प्रदर्शन किया और एडल्ट (बड़ों) के साथ-साथ बच्चों की सुरक्षा में भी मजबूत साबित हुई हैं.
Bharat NCAP के आंकड़ों के अनुसार, Hyundai Venue ने Adult Occupant Protection में 32 में से 31.15 अंक हासिल किए. वहीं, Child Occupant Protection में इसे 49 में से 44.46 अंक मिले.
इसका मतलब है कि यह SUV न सिर्फ मजबूत बॉडी स्ट्रक्चर के साथ आती है, बल्कि फ्रंट और साइड क्रैश टेस्ट में भी लगातार अच्छा प्रदर्शन करती है.
नई Hyundai Venue को मजबूत बनाने के लिए इसमें 71% हाई-स्ट्रेंथ और अल्ट्रा हाई-स्ट्रेंथ स्टील का इस्तेमाल किया गया है. यही वजह है कि यह SUV क्रैश के दौरान बेहतर सुरक्षा देती है.
इस कार में 65 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं, जिनमें से 33 फीचर्स सभी वेरिएंट्स में स्टैंडर्ड मिलते हैं. इसमें Electronic Stability Control, Hill Start Assist, 6 एयरबैग, चारों पहियों में डिस्क ब्रेक, 360-डिग्री कैमरा, TPMS, इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक और सभी सीटों के लिए 3-पॉइंट सीटबेल्ट जैसे फीचर्स शामिल हैं.
इसके अलावा रोलओवर सेंसर और एडवांस मिरर सिस्टम जैसी तकनीकें भी दी गई हैं, जो ड्राइविंग को और ज्यादा सुरक्षित और आसान बनाती हैं.
ये भी पढ़े - Kia Seltos vs Tata Sierra: कौन सी SUV है सबसे सुरक्षित? जानिए 5-स्टार रेटिंग में किसने मारी बाजी
लॉन्च के बाद से Hyundai Venue को ग्राहकों से शानदार रिस्पॉन्स मिला है. इस SUV की 1 लाख से ज्यादा बुकिंग हो चुकी है, जो इसकी पॉपुलैरिटी को दिखाता है.
इसके अलावा इस कार को कई बड़े ऑटोमोबाइल अवॉर्ड्स भी मिल चुके हैं, जैसे 'Car of the Year' और 'Compact SUV of the Year', जो इसकी क्वालिटी और परफॉर्मेंस को साबित करते हैं.
Hyundai Venue और Venue N Line ने 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल करके यह साबित कर दिया है कि ये अपने सेगमेंट की सबसे सुरक्षित SUVs में शामिल हैं.














