Honda Shine 125 Limited Edition लॉन्च, नए ग्राफिक्स और प्रीमियम लुक के साथ कीमत भी जानिए

Honda Shine 125 Limited Edition में वही फीचर्स दिए गए हैं जो Shine 125 के डिस्क वेरिएंट में मिलते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Honda ने अपनी पॉपुलर कंप्यूटर बाइक का नया अवतार Honda Shine 125 Limited Edition लॉन्च कर दिया है. यह लिमिटेड एडिशन बाइक, Shine 125 के डिस्क वेरिएंट पर आधारित है और इसकी कीमत स्टैंडर्ड मॉडल से करीब 1,000 रुपये ज्यादा है. होंडा ने इस नए वेरिएंट को उन ग्राहकों के लिए पेश किया है जो भरोसेमंद परफॉर्मेंस के साथ थोड़ा प्रीमियम और अलग लुक चाहते हैं.

Honda Shine 125 Limited Edition में सबसे बड़ा बदलाव इसके फ्यूल टैंक पर देखने को मिलता है. इसमें नए और रिवाइज्ड ‘Shine' ग्राफिक्स दिए गए हैं, जो बाइक को ज्यादा फ्रेश और मॉडर्न लुक देते हैं. इसके अलावा इस वेरिएंट में पायराइट ब्राउन कलर के अलॉय व्हील्स लगाए गए हैं, जो इसे स्टैंडर्ड मॉडल से अलग पहचान देते हैं. बाइक का Pearl Siren Blue कलर पहले की तरह स्टैंडर्ड वर्जन में भी उपलब्ध है. 

मैकेनिकल तौर पर Honda Shine 125 Limited Edition में कोई बदलाव नहीं किया गया है. इसमें वही 124cc का सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन मिलता है जो स्टैंडर्ड Shine 125 में दिया जाता है. यह इंजन 10.6 हॉर्सपावर की पावर और 11 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता है.

Honda Shine 125 Limited Edition में वही फीचर्स दिए गए हैं जो Shine 125 के डिस्क वेरिएंट में मिलते हैं. इसके साथ साइड स्टैंड इंजन कट-ऑफ जैसे सेफ्टी फीचर और USB Type-C चार्जिंग पोर्ट भी दिया गया है. फीचर्स के मामले में होंडा ने इस लिमिटेड एडिशन को पूरी तरह प्रैक्टिकल रखा है.

Honda Shine 125 Limited Edition की कीमत 86,211 रुपये रखी गई है जो कि स्टैंडर्ड Shine 125 डिस्क वेरिएंट से थोड़ी महंगी है. बता दें, Honda Shine 125 पहले से ही भारतीय बाजार की सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिलों में से एक है. 

Featured Video Of The Day
Jalandhar: Aam Admi Party के नेता Lucky Oberoi की गोली मारकर हत्या | Punjab | Breaking News