भूल जाएंगे Splendor! 100cc की दो दमदार बाइक, 75 का माइलेज, कीमत 65,642 रुपये से शुरू

Hero Splendor Plus से अगर आपका मन भर गया है तो आप Honda Shine 100 या Bajaj Platina 100 के साथ जा सकते हैं. हालांकि, माइलेज आपकी प्रॉयोरिटी है तो Bajaj Platina 100 आपके लिए बेस्ट रहेगी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

भारत में 100cc की कम्यूटर बाइक को एंट्री-लेवल दोपहिया बाजार का आधार माना जाता है. इनकी लोकप्रियता की बड़ी वजह कम कीमत, आसान मेंटनेंस और डेली के इस्तेमाल में यूजेज है. इस सेगमेंट में Hero Splendor Plus काफी लोकप्रिय है. लेकिन, अगर आप Hero Splendor Plus नहीं लेना चाहते हैं लेकिन 100cc की दूसरी बाइक बजट में लेना चाहते हैं तो आपके पास दो ऑप्शन हैं. आप Honda Shine 100 या Bajaj Platina 100 के साथ जा सकते हैं. 

Hero Splendor Plus भरोसा और रीसेल वैल्यू के लिए जानी जाती है. वहीं Honda Shine 100 हल्की हैंडलिंग और कम कीमत पर ध्यान देती है. दूसरी ओर, Bajaj Platina 100 लंबी दूरी के सफर में आरामदायक राइड के लिए जानी जाती है. आइए, आपको Honda Shine 100 और Bajaj Platina 100 की खासियत और कीमत के बारे में डिटेल्स में बताते हैं. 

Honda Shine 100 और Bajaj Platina 100 की कीमत

आपको बता दें कि Honda Shine 100 दो वैरिएंट में आती है. आपको इसमें Shine 100 और Shine 100 DX का ऑप्शन मिलेगा. कीमत की बात करें तो Shine 100 की एक्स-शोरूम कीमत 65,642 रुपये से शुरू होती है. जबकि Shine 100 DX की एक्स-शोरूम की मत 72,146 रुपये से शुरू होती है. 

अब बात Bajaj Platina 100 की कर लेते हैं. Bajaj Platina 100 की एक्स-शोरूम कीमत 73,354 रुपये से शुरू होती है. हालांकि, अलग-अलग शहरों में इसकी कीमत में आपको थोड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. एक्स-शोरूम कीमत होने की वजह से ऑन-रोड प्राइस में भी आपको कुछ हजार की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी. 

Advertisement

Honda Shine 100 और Bajaj Platina 100 की खासियत

जैसा की ऊपर बताया गया है Honda Shine 100 को आप दो वैरिएंट (Shine 100 और Shine 100 DX) में खरीद सकते हैं.दोनों वैरिएंट में थोड़ा सा अंतर आपको देखने को मिलेगा. दोनों ही वैरिएंट में आपको ड्रम ब्रेक्स और एलॉय व्हील्स देखने को मिलेंगे. हालांकि, Shine 100 में ट्यूब्ड टायर दिया गया है जबकि Shine 100 DX में ट्यूबलेस टायर का ऑप्शन है. इंस्ट्रूमेंटल कंट्रोल में भी दोनों वैरिएंट में बदलाव देखने को मिलेगा. 

Shine 100 में Analogue इंस्ट्रूमेंटल कंट्रोल टाइप दिया गया है जबकि Shine 100 DX में डिजिटल इंस्ट्रूमेंटल कंट्रोल टाइप दिया गया है. वजन की बात करें तो Shine 100 का वजन 99 किलोग्राम है जबकि Shine 100 DX का वजन 103 किलोग्राम है. यानी अगर आप ज्यादा मॉडर्न कंट्रोल के साथ बाइक लेना चाहते हैं तो आप Honda Shine 100 DX के साथ जा सकते हैं. कंपनी का दावा है कि ये बाइक 65 kmpl का माइलेज देती है. जबकि फ्यूल टंकी 9 लीटर की है.

Advertisement

Honda Shine

Bajaj Platina 100 की बात करें तो इसका वजन 117 किलोग्राम है, यानी शाइन से ये हल्की भारी है. इसके साथ 4 स्पीड मैनुअल दिया गया है. कंपनी का दावा है कि इसका माइलेज 75 kmpl का है. जबकि इसकी फ्यूल टैंक कैपिसिटी 11 लीटर की है. इसके साथ ट्यूबलेस टायर का ऑप्शन नहीं दिया गया है. हालांकि, एंट्री लेवल कम्यूटर के लिए आप दोनों में किसी बाइक साथ जा सकते हैं. लेकिन, अगर आपका फोकस माइलेज है तो Bajaj Platina 100 और बजट टाइट है तो Shine 100 सही रहेगी.

ये भी पढ़ें- गाड़ी की हेडलाइट के लिए आ रहे नए नियम, बाइक से लेकर कार तक पर पड़ेगा असर

Featured Video Of The Day
डोनाल्ड ट्रंप के बेटे बैरन ट्रम्प पर Iran का $10 million का इनाम! White House में मचा हड़कंप

Topics mentioned in this article
Hero Splendor Plus
Honda Shine 100
Honda Shine 100 Cc
Bajaj Platina 100
Bajaj Platina 100 BS6