1 अप्रैल 2026 से नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने FASTag Annual Pass की कीमत में बढ़ोतरी का ऐलान किया है. अभी तक FASTag Annual Pass की कीमत 3000 रुपये थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 3075 रुपये कर दिया गया है. यह नई कीमत वित्त वर्ष 2026–27 से लागू होगी. यह नई फीस सिर्फ नॉन कमर्शियल गाड़ियों के लिए लागू होगी जैसे कार, जीप और वैन आदि. यह सुविधा पूरे देश में नेशनल हाइवे और नेशनल एक्सप्रेसवे पर लागू होती है.
बता दें, FASTag Annual Pass को पहली बार 15 अगस्त 2025 को शुरू किया गया था. इससे बार-बार FASTag रिचार्ज करने की जरूरत कम हो गई. आज लगभग 56 लाख से ज्यादा यूज़र्स इस सुविधा का उपयोग कर रहे हैं.
जो लोग FASTag Annual Pass खरीदने की योजना बना रहे हैं, उनके लिए यह सही समय हो सकता है. क्योंकि 1 अप्रैल 2026 से पहले अगर कोई व्यक्ति Annual Pass खरीद लेता है, तो उसे पुराने 3000 रुपये वाले शुल्क पर ही पास मिल सकता है. इस तरह वह 75 रुपये तक की बचत कर सकता है.
FASTag Annual Pass ऑनलाइन कैसे खरीदें?
यूज़र्स FASTag Annual Pass को ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं. इसके लिए मोबाइल ऐप और ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए ये पास बनवाया जा सकता है. यहां दोनों से पास बनवाने का तरीका समझिए...
पहला Rajmarg Yatra ऐप से
सबसे पहले इस ऐप को अपने मोबाइल के ऐप स्टोर से डाउनलोड करना होगा. इसके बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लॉगिन करना होगा. लॉगिन करने के बाद वाहन के FASTag अकाउंट को ऐप से लिंक करना होगा. इसके बाद FASTag Annual Pass वाले सेक्शन में जाकर अपने वाहन को चुनना होगा. पैसे देने के बाद लगभग दो घंटे के भीतर यह पास FASTag पर एक्टिव हो जाएगा.
NHAI की वेबसाइट से
National Highways Authority of India की ऑफिशियल वेबसाइट पर भी पास खरीदा जा सकता है. इसके लिए वेबसाइट पर जाकर अपने लॉगिन करना होगा. उसके बाद FASTag Annual Pass सेक्शन में जाकर वाहन या FASTag से जुड़ी जानकारी दर्ज करनी होगी. भुगतान पूरा होने के बाद Annual Pass उसी FASTag पर एक्टिव हो जाएगा.














