पेट्रोल-डीजल को कहें बाय-बाय! ये धाकड़ इलेक्ट्रिक कारें मचा रही हैं तहलका, जानें इनकी रेंज और फीचर्स

Best Electric SUVs India 2026: भारत में इलेक्ट्रिक कारों का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है. मारुति ई-विटारा से लेकर महिंद्रा XEV 9e तक ये धाकड़ इलेक्ट्रिक गाड़ियां ना केवल पेट्रोल-डीजल की टेंशन खत्म कर रही हैं, बल्कि अपनी रेंज और फीचर्स से सबको हैरान कर रही हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

Best Electric SUVs India 2026: आज के समय में जब पेट्रोल और डीजल की कीमतें आसमान छू रही हैं, तब भारतीय सड़कों पर इलेक्ट्रिक कारों का बोलबाला बढ़ता जा रहा है. अब वो दिन गए जब ईवी को केवल शहर की कार माना जाता था. इस साल 2026 में ऐसी कमाल की गाड़ियां आईं हैं, जो एक बार चार्ज होने पर सैकड़ों किलोमीटर का सफर तय करती हैं और फीचर्स के मामले में किसी लग्जरी कार से कम नहीं हैं. आइए जानते हैं उन टॉप खिलाड़ियों के बारे में जो बाजार में धूम मचा रही हैं.

1. मारुति सुजुकी ई-विटारा

मारुति ने आखिरकार ईवी सेगमेंट में अपनी एंट्री कर ली है. ई-विटारा सिर्फ एक कार नहीं, बल्कि एक भरोसा है. इसमें 500 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज मिलने की उम्मीद है. खास फीचर्स की बात करें तो इसमें फोर-व्हील ड्राइव सिस्टम दिया गया है, जो इसे ऑफ-रोडिंग के लिए भी खास बनाता है. साथ ही, इसका डैशबोर्ड पूरी तरह से डिजिटल है.

2. महिंद्रा XEV 9e

अगर आपको ऐसी कार चाहिए जो तकनीक की नई परिभाषा लिख रही है, तो महिंद्रा की यह कार आपके लिए है. अपनी दमदार बैटरी के साथ यह कार आसानी से 450-500 किमी का सफर तय करती है. इसकी खासियत है ट्रिपल स्क्रीन सेटअप. इतना ही नहीं यह गाड़ी 0 से 100 की रफ्तार पलक झपकते ही पकड़ लेती है. इसकी डिजाइन इतनी शार्प है कि सड़क पर हर कोई मुड़कर देखेगा.

Best Electric SUVs India 2026

3. टाटा पंच ईवी

देश की सबसे सेफ माइक्रो-एसयूवी अब इलेक्ट्रिक अवतार में भी धूम मचा रही है. यह उन लोगों के लिए बेस्ट है जो बजट में दमदार ईवी चाहते हैं. पंच ईवी दो बैटरी पैक ऑप्शन के साथ आती है, जिसमें लॉन्ग रेंज मॉडल करीब 421 किमी की रेंज देता है. वेंटिलेटेड सीट्स, 360-डिग्री कैमरा और सनरूफ जैसे फीचर्स इसे एक प्रीमियम फील देते हैं.

4. टोयोटा अर्बन क्रूजर हाईराइडर

टोयोटा और मारुति की पार्टनरशिप का यह नया चमत्कार है. जापानी तकनीक और शानदार मजबूती का मेल है यह कार. रेंज के लिए यह कार भी 400-500 किमी के बीच की बेहतरीन रेंज ऑफर करती है. खास फीचर्स के लिए टोयोटा की यह ईवी अपने स्मूथ सस्पेंशन और केबिन कंफर्ट के लिए जानी जाती है. इसमें एडवांस सेफ्टी फीचर्स और फ़ास्ट चार्जिंग की सुविधा दी है.

Featured Video Of The Day
Iran Attack on Israel: ईरान के सेना प्रमुख और रक्षा मंत्री दोनों मारे गए | Iran Israel WAR |Breaking