मार्च में Kia, Hyundai ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, इतनी कारें बिकीं कि कंपनियां भी हैरान!

मार्च 2026 में ऑटो सेक्टर की यह जबरदस्त ग्रोथ कई कारणों से हुई है. नए मॉडल्स का लॉन्च, बेहतर सेफ्टी फीचर्स, आकर्षक डिजाइन और आसान फाइनेंसिंग ऑप्शन ने ग्राहकों को नई कार खरीदने के लिए प्रेरित किया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

भारत का ऑटोमोबाइल सेक्टर मार्च 2026 में शानदार प्रदर्शन हुआ. इस महीने कई बड़ी कार कंपनियों ने रिकॉर्ड तोड़ बिक्री दर्ज की. इस महीने Kia India ने सबसे बेहतरीन प्रदर्शन किया और अपने इतिहास की सबसे ज्यादा मार्च सेल्स दर्ज की. कंपनी ने मार्च 2026 में 29,112 यूनिट्स की बिक्री की, जो पिछले साल मार्च 2025 के 25,525 यूनिट्स से करीब 14.5 प्रतिशत ज्यादा है.

सिर्फ इतना ही नहीं, जनवरी से मार्च के बीच Kia ने 84,316 यूनिट्स बेचकर अपनी अब तक की सबसे अच्छी तिमाही भी दर्ज की. यह पिछले साल के मुकाबले 11.6 प्रतिशत की बढ़त है. इस सफलता के पीछे Kia Seltos, Kia Sonet और Kia Carens जैसे पॉपुलर मॉडल्स की बड़ी भूमिका रही है. खासतौर पर अपडेटेड Seltos हर महीने 10,000 से ज्यादा यूनिट्स बेचकर लगातार मजबूत प्रदर्शन कर रही है.

Hyundai Motor India ने भी इस दौरान रिकॉर्ड बनाया और अपनी अब तक की सबसे ज्यादा घरेलू तिमाही बिक्री दर्ज की. FY26 की चौथी तिमाही में कंपनी ने कुल 2,08,275 यूनिट्स की बिक्री की, जो साल-दर-साल 8.7 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाती है.

घरेलू बाजार में Hyundai ने 1,66,578 यूनिट्स बेचीं, जबकि एक्सपोर्ट 41,697 यूनिट्स रहा. मार्च 2026 में ही कंपनी ने 69,004 यूनिट्स बेचीं, जिसमें घरेलू बिक्री 55,064 यूनिट्स रही. हालांकि एक्सपोर्ट में थोड़ी कमी देखने को मिली, लेकिन कुल मिलाकर प्रदर्शन मजबूत रहा.

Advertisement

Skoda Auto India ने भी अपनी ग्रोथ को जारी रखते हुए शानदार प्रदर्शन किया. कंपनी ने 2026 की पहली तिमाही में 20,028 कारें बेचीं, जो पिछले साल के मुकाबले 17 प्रतिशत ज्यादा है.

इस सफलता के पीछे Skoda Kylaq, Skoda Kushaq, Skoda Slavia और Skoda Kodiaq जैसे मॉडल्स की मजबूत मांग रही. खास बात यह है कि Kylaq ने हाल ही में 50,000 यूनिट्स का आंकड़ा पार किया है.

Advertisement

JSW MG Motor India ने भी मार्च में 19 प्रतिशत की सालाना वृद्धि दर्ज की. कंपनी ने इस महीने 6,528 यूनिट्स डीलर्स को भेजीं.

MG की सफलता का कारण उसकी पारंपरिक पेट्रोल-डीजल गाड़ियों के साथ-साथ नई इलेक्ट्रिक और न्यू एनर्जी व्हीकल्स की बढ़ती मांग है. इससे साफ है कि भारत में अब लोग इलेक्ट्रिक और स्मार्ट कारों की तरफ तेजी से बढ़ रहे हैं.

क्यों बढ़ रही है कारों की बिक्री?

मार्च 2026 में ऑटो सेक्टर की यह जबरदस्त ग्रोथ कई कारणों से हुई है. नए मॉडल्स का लॉन्च, बेहतर सेफ्टी फीचर्स, आकर्षक डिजाइन और आसान फाइनेंसिंग ऑप्शन ने ग्राहकों को नई कार खरीदने के लिए प्रेरित किया है. इसके अलावा, SUV और प्रीमियम कारों की डिमांड भी तेजी से बढ़ रही है, जिससे कंपनियों को बड़ा फायदा मिल रहा है.

Featured Video Of The Day
सीट को लेकर बस में भिड़ी महिलाएं, जमकर चले लात-घूंसे, तभी आ गया पुलिसवाला
Topics mentioned in this article