एक महीने में बिक गईं साढ़े चार लाख गाड़ियां, बना ऑल-टाइम हाई का रिकॉर्ड! जानिए कितने कार-बाइक बिके

जनवरी 2026 में GST में कमी और घरेलू मांग बढ़ने से यात्री, दोपहिया और तिपहिया वाहनों की बिक्री रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई. सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स के अनुसार, जनवरी में दोपहिया वाहनों की बिक्री में 26.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Record Car Sales in January 2026: एक महीने में रिकॉर्ड ऑटो सेल्‍स

 GST में कमी और घरेलू मांग में सुधार के कारण देश की ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री टॉप-स्पीड में दौड़ रही है और जनवरी 2026 में यात्री वाहनों, दोपहिया वाहनों और तिपहिया वाहनों की बिक्री ऑल-टाइम हाई पर रही है.  इंडस्ट्री बॉडी सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) की ओर से जारी किए गए डेटा के मुताबिक, जनवरी 2026 में यात्री वाहनों की घरेलू बिक्री सालाना आधार पर 12.6 प्रतिशत बढ़कर 4,49,616 यूनिट्स हो गई है, जो कि जनवरी 2025 में 3,99,386 यूनिट्स थी. 

2-व्‍हीलर्स की बिक्री कितनी बढ़ी?

दोपहिया वाहनों की बिक्री सालाना आधार पर 26.2 प्रतिशत बढ़कर जनवरी 2026 में 19,25,603 यूनिट्स पर पहुंच गई है, जो कि पिछले साल समान अवधि में 15,26,218 यूनिट्स पर थी.

दोपहिया वाहन सेगमेंट में स्कूटर्स की बिक्री सालाना आधार पर 36.9 प्रतिशत बढ़कर 7,50,580 यूनिट्स हो गई है, जो कि पिछले साल समान अवधि में 5,48,201 यूनिट्स थी. मोटरसाइकिल की बिक्री सालाना आधार पर 20.3 प्रतिशत बढ़कर 11,26,416 यूनिट्स हो गई है, जो कि पहले 9,36,145 यूनिट्स थी. 

वहीं, मोपेड की बिक्री सालाना आधार पर 16.1 प्रतिशत बढ़कर 48,607 यूनिट्स हो गई है, जो कि पहले समान अवधि में 41,872 यूनिट्स थी. 

3-व्‍हीलर्स की बिक्री कितनी बढ़ी?

तिपहिया वाहनों की बिक्री सालाना आधार पर 30.2 प्रतिशत बढ़कर 75,725 यूनिट्स हो गई है, जो कि पिछले साल समान अवधि में 58,167 यूनिट्स थी. तिपहिया वाहन सेगमेंट में यात्री वाहनों की बिक्री सालाना आधार पर 30.4 प्रतिशत बढ़कर 60,881 यूनिट्स हो गई है, जो कि पिछले साल समान अवधि में 46,674 यूनिट्स थी.  

Advertisement

ट्रांसपोर्ट गाड़ियों की बिक्री कितनी बढ़ी? 

ट्रांसपोर्ट वाहनों की बिक्री सालाना आधार पर 33.4 प्रतिशत बढ़कर 13,374 यूनिट्स हो गई है, जो कि पिछले साल समान अवधि में 10,029 यूनिट्स थी. हालांकि, ई-रिक्शा की बिक्री सालाना आधार पर 7.9 प्रतिशत घटकर 925 यूनिट्स हो गई है, जो कि पहले 1,004 यूनिट्स थी. 

सियाम ने बताया कि जनवरी 2026 में यात्री वाहनों, तिपहिया वाहनों, दोपहिया वाहनों और क्वाड्रीसाइकल की कुल बिक्री 29,27,394 यूनिट्स रही है.

Advertisement

SIAM के DG ने बताया- कैसे बना रिकॉर्ड

सियाम के महानिदेशक राजेश मेनन ने कहा,"यात्री वाहनों, तिपहिया वाहनों, दोपहिया वाहनों की जनवरी 2026 में बिक्री अब तक की सबसे अधिक रही, जो जनवरी 2025 की तुलना में दोहरे अंकों की वृद्धि को दिखाता है.'

उन्होंने आगे कहा,'GST दरों में कमी के बाद निरंतर मांग के चलते पिछले तिमाही में देखी गई मजबूत गति को बरकरार रखते हुए नए साल की शुरुआत सकारात्मक रही है. भारत के विनिर्माण आधार को मजबूत करने के लिए केंद्रीय बजट 2026 में घोषित पहलों और मौजूदा नीतिगत अनुकूल परिस्थितियों से इस क्षेत्र को दीर्घकालिक लाभ मिलने और मध्यम अवधि में विकास को समर्थन मिलने की उम्मीद है.' 

ये भी पढ़ें: 

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Iran Israel War: ईरान की गोलीबारी, भारत का गुस्सा भारी! |Bharat Ki Baat Batata Hoon