विज्ञापन
This Article is From Apr 21, 2025

Varuthini Ekadashi 2025: किस दिन रखा जाएगा वरुथिनी एकादशी का व्रत, नोट करें तिथि और पूजा विधि

Varuthini Ekadashi: वैशाख माह में इस दिन रखा जाएगा वरुथिनी एकादशी का व्रत. इस तरह पूरे मनोभाव से की जा सकती है भगवान विष्णु की पूजा. यहां पढ़ें पूजा विधि. 

Varuthini Ekadashi 2025: किस दिन रखा जाएगा वरुथिनी एकादशी का व्रत, नोट करें तिथि और पूजा विधि
Ekadashi Kab Hai: जानिए अप्रैल में किस दिन रखा जाएगा वरुथिनी एकादशी का व्रत. 

Varuthini Ekadashi 2025: हिंदू धर्म में एकादशी की अत्यधिक मान्यता होती है. माना जाता है कि एकादशी पर पूरे मनोभाव से भगवान विष्णु (Lord Vishnu) की पूजा संपन्न करने पर पापों से मुक्ति मिलती है और जीवन में खुशहाली आती है. वैशाख माह के कृष्ण पक्ष में पड़ने वाली एकादशी को वरुथिनी एकादशी कहा जाता है. वरुथिनी एकादशी का व्रत रखने पर कष्टों से मुक्ति मिलती है, पाप कट जाते हैं और मान्यतानुसार भगवान विष्णु की कृपा से जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है. ऐसे में यहां जानिए अप्रैल में किस दिन रखा जाएगा वरुथिनी एकादशी का व्रत (varuthini Ekadashi Vrat Date), कैसे होगी पूजा संपन्न, किन मंत्रों का जाप करना है शुभ और कब किया जा सकेगा व्रत का पारण.

वरुथिनी एकादशी कब है | Varuthini Ekadashi 2025 Date 

पंचांग के अनुसार, वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि 23 अप्रैल, बुधवार की शाम 4 बजकर 43 मिनट पर शुरू होगी और इस तिथि का समापन अगले दिन 24 अप्रैल, गुरुवार की दोपहर 2 बजकर 32 मिनट पर हो जाएगा. उदया तिथि के अनुसार वरुथिनी एकादशी का व्रत 24 अप्रैल के दिन रखा जाएगा. 

वरुथिनी एकादशी के व्रत का पारण (Varuthini Ekadashi Vrat Paran Time)वरुथिनी एकादशी की पूजा विधि (Varuthini Ekadashi Puja Vidhi)वरुथिनी एकादशी का भोग (Varuthini Ekadashi Bhog)

वरुथिनी एकादशी पर भगवान विष्णु को पीली और मीठी चीजों का भोग लगाया जा सकता है. इस दिन पंजीरी, पंचामृत, फल और मिठाइयों को भोग में शामिल करते हैं. इस बात का खास ध्यान रहे कि भोग बासी ना हो, भोग में तुलसी के पत्ते शामिल किए जाएं और भोग को हड़बड़ी या बेमन से तैयार ना करें. 

एकादशी के मंत्र (Ekadashi Mantra)

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com