Vrishabh Aaj Ka Rashifal 25 April 2026: वाणी में मधुरता बनाए रखें, किसी पुराने संबंध को सुधारने का अवसर मिलेगा, पढ़ें वृषभ राशि का राशिफल

Taurus Horoscope Today 25 April 2026, Vrishabh Rashifal: सुबह से शाम तक का समय भाई-बहनों, मित्रों और छोटे कार्यों के लिए अनुकूल रहेगा. किसी पुराने संबंध को सुधारने का अवसर मिलेगा. पढ़ें आज का राशिफल...

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Taurus Aaj Ka Rashifal 25 April 2026 | Vrishabh Horoscope Today

Taurus Horoscope Today 25 April 2026, Vrishabh Rashi ka Rashifal: आज चंद्रमा आपकी रात 8 बजे तक आपकी राशि से पराक्रम भाव में गोचर करेंगे. उसके बाद सिंह राशि में प्रवेश कर चतुर्थ भाव में गोचर करेंगे. यह दिन आपके लिए संचार, आत्मविश्वास और सामाजिक संबंधों में बदलाव लेकर आएगा. दिन की शुरुआत में आपकी वाणी और सोच में भावनात्मकता अधिक रहेगी, जबकि शाम के बाद आत्मविश्वास और प्रभावशाली संवाद क्षमता बढ़ेगी. 

सुबह से शाम तक का समय भाई-बहनों, मित्रों और छोटे कार्यों के लिए अनुकूल रहेगा. किसी पुराने संबंध को सुधारने का अवसर मिलेगा. छोटी यात्रा या किसी जरूरी काम से बाहर जाना पड़ सकता है. वाणी में मधुरता बनाए रखें क्योंकि आज आपके शब्दों का प्रभाव अधिक रहेगा. शाम के बाद चंद्रमा सिंह राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे आपका आत्मबल बढ़ेगा और आप अपनी बातों को मजबूती से रख पाएंगे. 

कार्यस्थल पर आपकी पहचान मजबूत होगी और लोग आपके विचारों को महत्व देंगे. नए संपर्क बन सकते हैं जो भविष्य में लाभ देंगे. दिन का पहला भाग संचार और संबंधों के लिए अच्छा है, जबकि शाम के बाद करियर में प्रगति के संकेत हैं. 

आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी लेकिन नए अवसर बन सकते हैं. खर्च पर नियंत्रण रखें. गले या सर्दी-जुकाम की समस्या हो सकती है. गरम पानी का सेवन करें और ठंडी चीजों से बचें. मानसिक रूप से दिन के दूसरे भाग में राहत मिलेगी.

Advertisement

उपायः सूर्य के बीच मंत्र का जप करें. प्रातः सूर्य को रोली, गुड़ व लाल पुष्प डालकर अर्घ्य प्रदान करें. 

शुभ रंग: आज आपके लिए हरा और सफेद रंग शुभ रहेंगे.

Featured Video Of The Day
IPS अजय पाल की चेतावनी से बौखलाया TMC प्रत्याशी जहांगीर, बोला- वो सिंघम तो मैं पुष्पा
Topics mentioned in this article